Mumbai Rain Alert: मुंबई में बिगड़ सकते हैं हालात! IMD के रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश शुरू

MD के रेड अलर्ट के बीच मुंबई में भारी बारिश शुरू हो चुकी है. बारिश का सिलसिला इसी तरह से चलता रहा तो हालात बिगड़ सकते हैं और निचले इलाकों में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है. क्योंकि मुंबई में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में सुबह में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई थी.

(Photo Credits ANI)

Mumbai Rain Alert:  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बीती रात से तेज बारिश हो रही है. बारिश का यह सिलसिला पूरी रात जारी रहा और सुबह भी बारिश जारी है. इसे देखते हुए IMD ने मुंबई, सटे ठाणे और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. IMD की तरफ से अलर्ट सुबह 8:30 बजे जारी किया गया. जिसमें कहा गया कि मुंबई के साथ साथ ठाणे और रायगढ़ जिलें में अगले टी घंटे में भारी बारिश हो सकती हैं.

 रेड अलर्ट के बीच मुंबई में भारी बारिश शुरू

IMD के रेड अलर्ट के बीच मुंबई में भारी बारिश शुरू हो चुकी है. बारिश का सिलसिला इसी तरह से चलता रहा तो हालात बिगड़ सकते हैं और निचले इलाकों में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है. क्योंकि मुंबई में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में सुबह में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई थी. यह भी पढ़े: VIDEO: Mumbai में बारिश से बिगड़े हालात, Eastern Freeway पर भारी ट्रैफिक जाम; जरूरी होने पर ही घर से निकलें बाहर

भारी बारिश का असर

रातभर चली मूसलाधार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों जैसे किंग्स सर्कल, मटुंगा, दादर, कुरला, वर्ली और परेल में जलभराव हो गया. इससे ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेनों में देरी हुई.

IMD का पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों में मुंबई और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने, भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली चमकने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना है। रेड अलर्ट के तहत तीव्र वर्षा और आंधी की चेतावनी दी गई है.

BMC की अपील

मुंबई में जारी भारी बारिश को लेकर BMC ने हेल्पलाइन नंबर जारी करने के साथ ही लोगों से घरों में रहने की अपील की है. इसके साथ ही बीएमसी ने लोगों की मदद को लेकर हेल्पलाइन: 1916 (आपातकालीन) या 022-22694725 (जल निकासी शिकायत)। नागरिकों को सतर्क रहने और बिजली गिरने से बचाव की सलाह दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड