सावधान! भारी बारिश के बीच मुंबई पुलिस कमिश्नर की अपील, 'जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें'

मुंबई में भारी बारिश की आशंका के चलते पुलिस कमिश्नर ने लोगों को सावधान किया है. उन्होंने जनता से अपील की है कि बहुत ज़रूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और समुद्र तट से दूर रहें. साथ ही, प्राइवेट कंपनियों से कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' देने का अनुरोध किया गया है.

(Photo : X)

Mumbai Rain Alert: मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. भारी बारिश की गंभीरता को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया है. किसी भी तरह की मुसीबत से बचने के लिए अधिकारियों ने लोगों से घर में ही रहने और बहुत ज़रूरी होने पर ही बाहर निकलने का आग्रह किया है.

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने आज सुबह शहर के लोगों के लिए एक ज़रूरी संदेश जारी किया है. शहर में आज भारी बारिश की आशंका को देखते हुए उन्होंने सभी से सुरक्षित रहने और सावधानी बरतने की अपील की है. अपने संदेश में उन्होंने कहा, "गुड मॉर्निंग मुंबई. उम्मीद है कि आप सब आज होने वाली भारी बारिश के मद्देनज़र सुरक्षा के सभी नियमों का पालन कर रहे होंगे."

पुलिस ने दी यह सलाह:

मदद के लिए पुलिस है तैयार:

कमिश्नर ने मुंबई के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा, "और यह मत भूलिएगा कि किसी भी इमरजेंसी (आपातकालीन स्थिति) में मदद के लिए हम आपके पास ही मौजूद मिलेंगे."

इसके साथ ही, उन्होंने प्राइवेट कंपनियों से भी अनुरोध किया है कि वे जितना संभव हो सके, अपने कर्मचारियों को घर से काम (Work from Home) करने की सुविधा दें, ताकि लोग सुरक्षित रहें और सड़कों पर अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके.

इस बारिश का सबसे ज़्यादा असर शहर के यातायात पर पड़ा है. सड़कों पर भारी जलभराव के कारण आवागमन में गंभीर बाधाएं आ रही हैं. अंधेरी सबवे सहित शहर के कई निचले हिस्सों में पानी भर जाने से ट्रैफिक घंटों तक रुका रहा, जिसके चलते सबवे को 6 घंटे से ज़्यादा समय तक बंद रखना पड़ा. बारिश ने हवाई यात्रा को भी प्रभावित किया है, और इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि एयरपोर्ट जाने वाले रास्तों पर जलभराव के कारण उड़ानें देरी से चल रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Mumbai Local Train Update: गोरेगांव-CSMT हार्बर लाइन सेवा 3 महीने के लिए बंद, बांद्रा-खार ब्रिज को ढहाने का काम शुरू

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में यूएसए को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\