Death Threat To PM Modi: पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को WhatsApp नंबर पर आया ऑडियो मैसेज, जांच शुरू

मुंबई से बडी खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप पर मैसेज आया है. पीएम मोदी को धमकी भरा फोन आने के बाद हड़कंप मच गया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: Twitter)

Death Threat To PM  Modi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस (Mumbai Traffic Police) के वॉट्सऐप पर ऑडियो मैसेज के जरिये भेजा गया है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस को पीएम मोदी के नाम धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ने एक दो नहीं बल्कि सात ऑडियो क्लिप भेजा हैं. जिसमें प्रधानमंत्री को मारने के लिए साजिश की बात कही गई है.

खबरों की माने तो ऑडियो मैसेज में कहा गया है कि पीएम मोदी को मारने के लिए दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी के दो गुर्गों को काम सौंपा गया है. पीएम मोदी के नाम भेजे गए धमकी भरे ऑडियो मैसेज के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है और जांच में जुट गई है. पुलिस जानना चाहती है कि हकीकत में प्रधानमंत्री को मारने की साजिश डी कंपनी रच रहा है या और कोई है. जो इस तरह प्रधानमंत्री के नाम धमकी भारा ऑडियो मैसेज भेजकर सिर्फ लोगों को पैनिक करना चाहता है. यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर को मिला ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क

बता दें कि पिछले कई सालों से मुंबई अंडरवर्ल्ड ज्यादा सक्रिय नहीं रहा है. ऐसे में पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं अंडरवर्ल्ड फिर से एक्टिव तो नहीं हो गया है. क्योंकि इससे पहले अप्रैल के महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली थी. मुंबई की एनआईए शाखा में इस संबंध में एक मेल प्राप्त हुआ था. ऐसे में मुंबई पुलिस इस धमकी भरे सन्देश को गंभीरता से जांच पड़ताल में जुट गई है. क्योंकि मामला प्रधानमंत्री से जुड़ा हुआ है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\