प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर को मिला ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. ये धमकी सीधे दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजी गई है. धमकी से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. ये धमकी सीधे दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजी गई है. धमकी से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. खबरों के अनुसार, दिल्ली पुलिस के कमिश्नर अमूल्य पटनायक को अज्ञात शख्स ने ई-मेल भेजा है. ई-मेल में पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है. सीधे कमिश्नर को मिली इस धमकी ने सभी को चौंका दिया है.
सूत्रों के अनुसार यह ई-मेल असम की किसी जगह से भेजा गया है. ई-मेल की एक लाइन में 2019 का जिक्र किया गया है, साथ ही दिन और महीने के बारे में भी बताया गया है.
सुरक्षा एंजेसियां इस खबरे है बाद एक्शन में आ गई हैं साथ ही पुलिस इसकी तफ्तीश में जुट गई है. बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिली थी जिसके बाद पीएम मोदी की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. यह भी पढ़ें- अपने लिखे गरबा गीत पर दिव्यांग बच्चियों का प्रदर्शन देख अभिभूत हुए प्रधानमंत्री मोदी
गौरतलब है कि इससे पहले भी नक्सलियों ने पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी. भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पांच संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद नक्सलियों की तरफ से पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचे जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ था. यह खुलासा नक्सलियों के संपर्क में रहने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किए गए रोना जैकब विल्सन के पास से मिली चिट्ठी से हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2018 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

