अपने लिखे गरबा गीत पर दिव्यांग बच्चियों का प्रदर्शन देख अभिभूत हुए प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह अहमदाबाद के 'अंध कन्या प्रकाशगृह' की दिव्यांग बच्चियों को गरबा करते देख अभिभूत हो गए. इस गरबा गीत को प्रधानमंत्री मोदी ने ही लिखा है.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह अहमदाबाद के 'अंध कन्या प्रकाशगृह' की दिव्यांग बच्चियों को गरबा करते देख अभिभूत हो गए. इस गरबा गीत को प्रधानमंत्री मोदी ने ही लिखा है. मोदी ने बच्चियों के गरबे का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा, "इसे देखकर मैं अभिभूत हूं. इस गीत में इन बच्चियों ने आत्मा डाल दी है. सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं."
#WATCH Visually challenged girls performed a song which was written by PM @narendramodi pic.twitter.com/VVHbKrgwnc
— ANI (@ANI) October 13, 2018
गरबा गुजरात का लोकनृत्य है. मोदी ने 2012 में 'घूमे ऐनो गरबो' गाने को लिखा था. वह उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे. मोदी को एक लेखक और कवि के रूप में भी जाना जाता है. उन्होंने कई किताबें और कविताएं लिखी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2018 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

