Mumbai Police Warning: मुंबई पुलिस ने दी चेतावनी, बारिश के चलते इन जगहों पर जाने से बचें

मुंबई पुलिस की तरफ से कहा गया कि अगर किसी को सहायता की आवश्यकता हो तो वे 100, 112 या 103 पर कॉल कर सकते हैं. यह सूचना आज सुबह 11:01 बजे मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @MumbaiPolice के माध्यम से साझा की.

(Photo Credits Twitter)

Mumbai Police Warning: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और उसके उपनगरों में आज 15 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई है. इस संभावना के बीच शहर में लगातार तेज बारिश हो रही है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निचले इलाकों और समुद्र तटीय क्षेत्रों में जाने से परहेज करें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.

बारिश के बीच सतर्क रहने की जरूरत

मुंबई पुलिस द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि भारी बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव और खतरे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है। पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि उनके अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह अलर्ट हैं और आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए तैयार हैं. यह भी पढ़े:  Mumbai High Tide Warning: मुंबई में बारिश के बीच हाई टाइड की चेतावनी, आज फिर उठ सकती हैं समुद्र में ऊंची लहरें

मदद के लिए 100, 112 या 103 पर कॉल करें

मुंबई पुलिस की तरफ से कहा गया कि अगर किसी को सहायता की आवश्यकता हो तो वे 100, 112 या 103 पर कॉल कर सकते हैं.  यह सूचना आज सुबह 11:01 बजे मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @MumbaiPolice के माध्यम से साझा की.

मुंबई पुलिस और BMC की सतर्कता

मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) समय-समय पर नागरिकों को बारिश, बाढ़ और अन्य आपदाओं के दौरान अलर्ट रहने की अपील करती रही है. प्रशासन का उद्देश्य है कि मुंबईवासियों को किसी भी संभावित खतरे से समय रहते आगाह किया जा सके ताकि और जान-माल की सुरक्षा बनी रहे.

रायगढ़ में भी भारी बारिश, 6 तालुकों में स्कूलों की छुट्टी

मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में भी भारी बारिश का असर देखा जा रहा है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी किशन एन. जवाले ने रायगढ़ के 6 तालुकों — मंगोन, तळा, रोहा, पाली, महाड और पोलादपुर — में सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Toss Winner Prediction: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\