Mumbai: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान मुंबई पुलिस बनी मसीहा, भारी भीड़ के बीच बचाई लड़की की जान; Video

भारी भीड़ के बीच मुंबई पुलिस मरीन ड्राइव में स्थिति संभालने में लगी रही. मुंबई पुलिस किस तरह अपनी ड्यूटी निभा रही थी इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है.

Mumbai Police Saves Girls's Life

मुंबई: 17 साल बाद वर्ल्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया का भारत में ऐतिहासिक स्वागत हुआ. गुरुवार को वर्ल्ड चैंपियन टीम का मुंबई में जोरदार स्वागत किया गया. मुंबई के मरीन ड्राइव में ऐतिहासिक परेड हुई. इस परेड के दौरान लोगों की भारी भीड़ देखी गई. इस दौरान कई प्रशंसक घायल भी हुए हैं. मुंबई पुलिस के अनुसार, गुरुवार को T-20 वर्ल्ड कप विनर भारतीय क्रिकेट टीम की विक्ट्री परेड के लिए मुंबई के मरीन ड्राइव पर एकत्र हुए कई फैंस घायल हो गए और कुछ को सांस लेने में तकलीफ हुई. VIDEO: टीम इंडिया को पास से देखने के लिए चोरी-चुपके पेड़ पर चढ़ा शख्स, वीडियो में देखें खिलाड़ियों का रिएक्शन.

भारी भीड़ के बीच मुंबई पुलिस मरीन ड्राइव में स्थिति संभालने में लगी रही. मुंबई पुलिस किस तरह अपनी ड्यूटी निभा रही थी इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में एक पुलिस कर्मी एक लड़की को अपने कंधे पर उठाकर भीड़ से दूर ले जानें की कोशिश में जुटा है.

वीडियो देखकर लग रहा है कि यह लड़की भारी भीड़ के बीच बेहोश हो गई, और उसकी जान बचाने के लिए एक पुलिसकर्मी जद्दोजहत कर रहा है.

विजय परेड के दौरान बेहोश हुए एक पीड़ित ऋषभ महेश यादव ने एएनआई को बताया, भीड़ बढ़ती जा रही थी. मैं गिर गया और मेरा गला घुट गया. मैं बेहोश हो गया. मुझे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां मेरा इलाज हुआ. अब मैं ठीक महसूस कर रहा हूं. भीड़ जरूरत से ज्यादा थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट