Mumbai: पटना के प्रोफेसर ने फ्लाइट में महिला डॉक्टर से की छेड़छाड़, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने पटना के एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है, जिसने दिल्ली-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में एक महिला डॉक्टर से कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी. आरोपी की पहचान 47 वर्षीय रोहित श्रीवास्तव के रूप में हुई. 24 वर्षीय पीड़ित महिला और आरोपी नई दिल्ली से बुधवार सुबह करीब 5.30 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट में एक-दूसरे के बगल में बैठे थे

गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 28 जुलाई: मुंबई पुलिस ने पटना के एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है, जिसने दिल्ली-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में एक महिला डॉक्टर से कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी. आरोपी की पहचान 47 वर्षीय रोहित श्रीवास्तव के रूप में हुई. 24 वर्षीय पीड़ित महिला और आरोपी नई दिल्ली से बुधवार सुबह करीब 5.30 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट में एक-दूसरे के बगल में बैठे थे. यह भी पढ़ें: Jharkhand's Minor Tribal Girl Rape Case: सुकमा में मासूम से दुष्कर्म करने वाला निकला छात्रावास कर्मी का पति

पीड़िता की शिकायत के अनुसार फ्लाइट के मुंबई में उतरने की तैयारी से कुछ समय पहले आरोपी ने गलत इरादे से उसे छुआ. इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डॉक्टर और प्रोफेसर के बीच जोरदार बहस हुई और पीड़ित ने फ्लाइट क्रू को इसकी जानकारी दी. फ्लाइट के उतरने के बाद उन्हें सहार पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की गई.

अधिकारी ने कहा कि आराेेेपी पर संबंधित धाराएं लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को गुरुवार एक अदालत के सामने पेश किया गया जहां कोर्ट ने उन्‍हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया और बाद में जमानत दे दी, जबकि आगे की जांच जारी है. इंडिगो के एक अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन इस घटना पर एक बयान जारी कर सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\