मुंबई: जोगेश्वरी में ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर, एक की मौत- 5 घायल
मुंबई के जगेश्वरी (पूर्व) में ट्रामा केयर अस्पताल के सामने जगेश्वरी फ्लाईओवर पर एक ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए.
मुंबई (Mumbai) के जोगेश्वरी (Jogeshwari) में शनिवार सुबह ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक आज सुबह मुंबई के जगेश्वरी (पूर्व) में ट्रामा केयर अस्पताल के सामने जगेश्वरी फ्लाईओवर पर एक ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए.
Mumbai: One dead and five injured in a collision between a truck & a car on Jogeshwari flyover bridge opposite Trauma Care Hospital in Jogeshwari (East), earlier today. #Maharashtra pic.twitter.com/c1iiXB6wXr
— ANI (@ANI) July 6, 2019
यह टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़े गए. हादसे के बाद रोड पूरी तरह जाम हो गया और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से वाहन के अंदर से शव का निकाला और घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती काराया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2019 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

