Mumbai Traffic Police: नेवी ऑफिसर को आया हार्ट अटैक, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने सतर्कता दिखाते हुए हॉस्पिटल पहुंचाकर बचाई जान
नौसेना के एक अधिकारी को दिल का दौरा पड़ने के बाद उसकी जान बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने मुंबई के व्यस्त पुल पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी और अधिकारी को अस्पताल पहुंचाया. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
मुंबई, 15 मई नौसेना के एक अधिकारी को दिल का दौरा पड़ने के बाद उसकी जान बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने मुंबई के व्यस्त पुल पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी और अधिकारी को अस्पताल पहुंचाया. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौसेना अधिकारी प्रशांत रॉय सोमवार को अपने तीन सहयोगियों के साथ यात्रा कर रहे थे और इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से वह गिर गए थे, हालांकि समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई.
उन्होंने बताया कि उनकी कार सांताक्रूज पश्चिम इलाके में वकोला पुल पर थी.अधिकारी ने बताया कि रॉय के सहकर्मियों ने वकोला यातायात प्रभाग के ऑन-ड्यूटी कांस्टेबल श्रीकांत नवले को इस बारे में सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया. अपने दोपहिया वाहन पर सवार नवले ने मार्ग से अन्य गाड़ियों को हटवाते हुए लगभग पांच मिनट के अंदर नौसेना अधिकारी को पास के नगर निकाय द्वारा संचालित वी.एन.देसाई अस्पताल ले गए. यह भी पढ़े :Prayagraj: चलती कार में आया हार्ट अटैक! अस्पताल जा रहे फार्मासिस्ट की हुई मौत
उन्होंने कहा, ''नवले ने बताया कि नौसेना अधिकारी अपनी कार से पवई से वर्ली की ओर जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह गिर पड़े.नवले ने बताया, ''उस दिन मार्ग पर अति विशिष्ट लोगों की आवाजाही थी, इसलिए वहां से गाड़ियों को हटाना एक चुनौतीपूर्ण काम था.''
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें कुछ ही मिनट के अंदर अस्पताल ले जाया गया, जिससे उनकी जान बच गई.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

