देश

Mumbai Murder Case: मुंबई में बीच सड़क पर युवक ने युवती की कर दी हत्या, वीडियो आया सामने- VIDEO

मुंबई के वसई इलाके में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे आरती नाम की युवती घर से जॉब पर निकली थी. इसी दौरान सड़क पर पैदल जा रही आरती के पीछे से उसका पूर्व प्रेमी आया और हमला कर दिया.

Mumbai Murder Case: मुंबई में बीच सड़क पर युवक ने युवती की कर दी हत्या, वीडियो आया सामने- VIDEO
Credit -Twitter -X

मुंबई, 18 जून : मुंबई के वसई इलाके में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे आरती नाम की युवती घर से जॉब पर निकली थी. इसी दौरान सड़क पर पैदल जा रही आरती के पीछे से उसका पूर्व प्रेमी आया और हमला कर दिया. युवती हमले में घायल हो जाती है और जमीन पर गिर पड़ती है. वह दोबारा उठ नहीं पाती है. आरोपी रोहित यादव दर्जनों बार लड़की के सिर पर लोहे के पाने से मारता रहता है.

युवती की चीख सुनकर एक-दो लोग आगे बढ़े और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की. लेकिन, आरोपी के हाथ में लोहे के पाने को देखकर हिम्मत नहीं जुटा सके. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. मृतका का नाम आरती यादव और आरोपी का नाम रोहित यादव है. युवती की उम्र 20 साल बताई जा रही है. यह भी पढ़ें : दर्शक बढ़ाने को सलमान और बिश्नोई पर गिरफ्तार व्यक्ति ने बनाया वीडियो: पुलिस

पुलिस के मुताबिक आरोपी और युवती का पहले से अफेयर था, लेकिन दोनों में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया और युवती ने ब्रेकअप कर लिया था. इसके बाद युवती का दूसरे युवक से अफेयर चल रहा था. यही बात रोहित को नागवार गुजरी. जिसके बाद उसने बीच सड़क पर दिनदहाड़े आरती की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 07:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).