देश

Mumbai Monsoon Arrival Update: मुंबईवासियों के लिए खुशखबरी, गर्मी से जल्द मिलेगी राहत! मानसून जून के पहले हफ्ते में दस्तक देने की संभावना

बईवासियों के लिए खुशखबरी है. गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिल सकती है, क्योंकि इस साल मानसून के जून के पहले सप्ताह में मुंबई पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार मानसून सामान्य रहेगा और मुंबई में औसत से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है.

Mumbai Monsoon Arrival Update: मुंबईवासियों के लिए खुशखबरी, गर्मी से जल्द मिलेगी राहत! मानसून जून के पहले हफ्ते में दस्तक देने की संभावना
(Photo Credis @rushikesh_agre)

 Mumbai Monsoon Arrival Update: मुंबईवासियों के लिए खुशखबरी है. इस साल गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिल सकती है, क्योंकि इस साल मानसून के जून के पहले सप्ताह में मुंबई पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार मानसून सामान्य रहेगा और मुंबई में औसत से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है.

समय पर बारिश से मिलेगा पानी संकट से समाधान

अगर मानसून समय पर आता है, तो यह न सिर्फ गर्मी से राहत देगा, बल्कि मुंबई के पानी संकट को भी काफी हद तक कम कर सकता है। फिलहाल मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों में केवल 33% पानी शेष है। समय पर और पर्याप्त बारिश से इन झीलों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे जल संकट से राहत मिल सकती है. यह भी पढ़े: Mumbai Monsoon Update: मुंबई में भीषण गर्मी के बीच मानसून कब देगा दस्तक? IMD ने बताई ये डेट!

पानी की कटौती से बढ़ सकती हैं मुश्किलें

यदि बारिश में देरी होती है और पानी की कटौती लागू की जाती है, तो मुंबईवासियों को गर्मी में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अभी तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन बीएमसी जल्द ही इस मुद्दे पर विचार करेगी।

पिछले साल मानसून की स्थिति

2024 में मानसून जून के दूसरे सप्ताह में आया था। पहले केरल में बारिश शुरू हुई थी, और उसके कुछ दिनों बाद मुंबई में भी बारिश ने दस्तक दी थी। पिछले साल सामान्य वर्षा होने के कारण मुंबई को पानी देने वाली सभी सात झीलें पूरी तरह से भर गई थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).