देश

Mumbai Monsoon Update: मुंबई में भीषण गर्मी के बीच मानसून कब देगा दस्तक? IMD ने बताई ये डेट!

मुंबई में पिछले दो हफ्तों से भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे शहरवासी परेशान हैं. सोमवार, 7 अप्रैल को तापमान दोपहर बाद 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि मुंबई में मानसून 10 से 15 जून के बीच दस्तक देगा.

Mumbai Monsoon Update: मुंबई में भीषण गर्मी के बीच मानसून कब देगा दस्तक? IMD ने बताई ये डेट!
(Photo Credits File)

Mumbai Monsoon Update: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले दो हफ्तों से भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे शहरवासी परेशान हैं. सोमवार, 7 अप्रैल को तापमान  दोपहर बाद 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया. इसमे इस भीषण गर्मी  से मुंबईवासियों को कब तक निजात मिलेगी. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि मुंबई में मानसून 10 से 15 जून के बीच दस्तक देगा.

मुंबई में मानसून कब देगा दस्तक

मुंबई में मानसून पहले हफ्ते में आता हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों से यह देखा जा रहा है कि मानसून जून के पहले हफ्ते में नहीं आता, बल्कि दूसरे हफ्ते में या फिर उसके बाद  आता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार भी मानसून पहले की तुलना में देर से आने की संभावना है. यह भी पढ़े: Mumbai Monsoon Forecast: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, मुंबई में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना

मानसून सबसे पहले केरल में आता है

देश में सबसे पहले मानसून केरल में दस्तक देता है.केरल में मानसून के शुरू होने के करीब एक हफ्ते बाद मुंबई में भी बारिश की शुरुआत होती है. इसके बाद पूरे देश में मानसून का असर दिखने लगता है और बारिश शुरू होती है।

मुंबई में पिछले साल मानसून जून में इस तारीख को दी थी दस्तक

मुंबई में पिछले साल मानसून 9 जून को पहुंचा था। शुरुआत में बारिश की रफ्तार धीमी थी, लेकिन बाद में बारिश ने रफ्तार पकड़ी और मुंबई में जमकर बारिश हुई.  पिछले साल बारिश सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र में अच्छी बारिश हुई थी, जिससे मुंबई को पीने का पानी सप्लाई करने वाली सातों झीलें लाभालाभ हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).