Mumbai Metro Lines 2A & 7 Rides: मुंबई मेट्रो ने बनाया रिकॉर्ड, 2A और 7 लाइन पर 39 महीनों में 20 करोड़ यात्रियों ने की यात्राएं
मुंबई की मेट्रो लाइन्स 2A और 7 ने केवल 39 महीनों में 200 मिलियन (20 करोड़) यात्रियों के सफर का आंकड़ा पार कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यह सफलता महामुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) के लिए गर्व का विषय है.
Mumbai Metro Lines 2A & 7 Rides: मुंबई की मेट्रो लाइन्स 2A और 7 ने केवल 39 महीनों में 200 मिलियन (20 करोड़) यात्रियों के सफर का आंकड़ा पार कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यह सफलता महामुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) के लिए गर्व का विषय है. मुंबई मंत्रों को लेकर अब यह कहना गलत नहीं होगा कि मुंबई में अब लोकल ट्रेन के बाद सबसे ज्यादा लोग मेट्रो सेवा का उपयोग करने लगे हैं. हालांकि अभी भी मुंबई की लाइफ लाइन कही जानें वाली मुंबई की लोकल ट्रेन के बाद सबसे ज्याद मुंबई की बेस्ट सेवा का उपयोग लोग सबसे ज्यादा कर रहे हैं. लोगों अच्छी सेवा के चलते अब लोग मुंबई मेट्रों की आरामदायक सेवा करना पसंद करना शुरू कर दिए हैं.
जानें मुंबई मेट्रो की लाइन्स 2A और 7 के बारे में
लाइन 2A अंधेरी वेस्ट से दहिसर वेस्ट तक लिंक रोड के जरिए जुड़ी है, जबकि लाइन 7 अंधेरी ईस्ट से दहिसर ईस्ट तक वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के मार्ग से जाती है. ये दोनों लाइनें शहर के उपनगरों को मुख्य शहर से जोड़ती हैं और यात्रियों की पहली पसंद बनती जा रही हैं. Mumbai Metro Line 9: ठाणे से मुंबई एयरपोर्ट, अंधेरी और घाटकोपर, जानें मेट्रो लाइन 9 मीरा-भायंदर से यात्रा को कैसे देगी बदल
यात्रा के आंकड़े
- 2 अप्रैल 2022: एक दिन में 19,451 यात्राएं
- 28 मई 2024: 100 मिलियन (10 करोड़) यात्राएं पूरी हुईं
- 4 जनवरी 2025: 150 मिलियन (15 करोड़) यात्राओं का आंकड़ा पार हुआ
- 8 जुलाई 2025: एक दिन में रिकॉर्ड 3 लाख से अधिक यात्राएं हुईं
- अगस्त 2025: 200 मिलियन (20 करोड़) यात्राएं पूरी
मेट्रो से यात्रियों को क्या मिला?
लाइन 2A और 7 से सफर करने वाले यात्रियों का यात्रा समय आधे से भी कम हो गया है. इसके अलावा, यात्रियों को एयर-कंडीशन्ड, सुरक्षित और किफायती सफर का अनुभव मिला है. इससे सड़क पर ट्रैफिक जाम में कमी आई है और प्रदूषण भी घटा है.
सरकार की प्रतिक्रियाएं
प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, सार्वजनिक परिवहन महाराष्ट्र की जीवनरेखा है. 200 मिलियन यात्राएं इस बात का प्रमाण हैं कि मुंबईकरों ने मेट्रो को अपनाया है। हम इसे और अधिक विस्तार देंगे.
उपमुख्यमंत्री और MMRDA अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने जोड़ा, "यह सिर्फ यात्रा की संख्या नहीं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता में बदलाव का संकेत है.
अधिकारियों की प्रतिक्रियां
MMRDA के महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा, "यह उपलब्धि जनता के भरोसे और स्मार्ट मुंबई के विजन का नतीजा है। मासिक यात्राओं में 4 से 5 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है.
MMMOCL की प्रबंध निदेशक रूबल अग्रवाल ने बताया, "यह सफलता हमारी टीम की 24x7 मेहनत का परिणाम है। अब हमारा ध्यान मेट्रो की आवृत्ति बढ़ाने, डिजिटल टिकटिंग और अंतिम मील कनेक्टिविटी बेहतर करने पर है।"
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2025 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

