देश

Mumbai Local Trains Open for All from Today: मुंबई की लोकल ट्रेन में आज से आम जनता को यात्रा करने की इजाजत, जानें पूरे नियम

देश में आज का दिन काफी अहम है. एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार का बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे सुबह पेश करेंगी. इसी के साथ ही मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर यह है कि आम जनता को आज सुबह से ही लोकल ट्रेन (Mumbai Local Trains Open for All from Today) में यात्रा की इजाजत है. हालांकि इस दौरान मुंबईकरों को समय का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा.

Mumbai Local Trains Open for All from Today: मुंबई की लोकल ट्रेन में आज से आम जनता को यात्रा करने की इजाजत, जानें पूरे नियम
मुंबई लोकल ट्रेन (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 1 फरवरी 2021. देश में आज का दिन काफी अहम है. एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार का बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे सुबह पेश करेंगी. इसी के साथ ही मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर यह है कि आम जनता को आज सुबह से ही लोकल ट्रेन (Mumbai Local Trains Open for All from Today) में यात्रा की इजाजत है. हालांकि इस दौरान मुंबईकरों को समय का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा.

बता दें कि लोकल को मुंबई की लाइफ लाइन कहा जाता है. इसलिए आम लोगों को उसमें यात्रा की अनुमति मिलने से उन्हें यकीनन इसका फायदा मिलेगा. सूबे की लोकल में यात्रा की अनुमति उद्धव सरकार ने इस बात का ध्यान रखते हुए दी है कि अधिक भीड़ न हो. यही कारण है कि आम लोगों को पहली लोकल खुलने से लेकर सुबह 7 बजे तक यात्रा की इजाजत है. फिर दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक यात्रा कर सकते हैं. इसके बाद रात 9 बजे से लेकर अंतिम लोकल ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे. यह भी पढ़ें-Mumbai Local Trains Update: मुंबई लोकल ट्रेन में जल्द ही सभी यात्रियों को मिल सकती है यात्रा की इजाजत, महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे को पत्र लिखकर मांगी अनुमति

वहीं महाराष्ट्र सरकार के लोकल ट्रेनों में आम लोगों को यात्रा की इजाजत देने के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना से बचाव से जुड़े सभी दिशा निर्देशों को सही से अमल में लाएं. कोरोना महामारी के कारण पिछले साल मार्च महीने में लोकल ट्रेन को बंद किया गया था. जिसके बाद इमरजेंसी सेवा में शामिल फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्‍थ केयरवर्कर्स सही महिलाओं को यात्रा की अनमति दी गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2021 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).