Mumbai Local Mega Block: रविवार 24 मई को सेंट्रल और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक, वेस्टर्न और ट्रांसहार्बर लाइन की स्थिति जानें

मुंबई के लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. रेलवे पटरियों, सिग्नलिंग प्रणाली और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव के लिए रविवार, 24 मई 2026 को सेंट्रल और हार्बर लाइनों पर मेगा ब्लॉक (Mega Block) लिया जाएगा. इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ के रूट डायवर्ट किए जाएंगे, जबकि वेस्टर्न और ट्रांसहार्बर लाइन पर सेवाएं सामान्य रहेंगी.

मुबंई लोकल ट्रेन (Photo Credits: File Image)

मुंबई, 23 मई: मुंबई (Mumbai) की लाइफलाइन  कही जाने वाली लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रविवार का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है. मध्य रेलवे (Central Railway) के मुंबई उपनगरीय नेटवर्क (Mumbai Suburban Network) पर रविवार, 24 मई 2026 को बुनियादी ढांचे के रखरखाव, सिग्नलिंग प्रणाली और ओवरहेड तारों की मरम्मत के लिए व्यापक 'मेगा ब्लॉक' (Mega Block) आयोजित किया जाएगा. इस ब्लॉक के कारण सेंट्रल और हार्बर लाइनों पर लोकल ट्रेन सेवाएं सीधे तौर पर प्रभावित होंगी, जिससे कई ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे और कुछ सेवाएं निलंबित रहेंगी.  यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें.

राहत की बात यह है कि वेस्टर्न (Western), ट्रांसहार्बर (Transharbour) और उरण (Uran) लाइनों पर इस रविवार को कोई मेगा ब्लॉक नहीं घोषित किया गया है, जिससे इन रूटों पर ट्रेनें अपने निर्धारित समय के अनुसार सामान्य रूप से चलेंगी. यह भी पढ़ें: मुंबई मेगा ब्लॉक 26 अप्रैल: कल हार्बर और वेस्टर्न लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, सेंट्रल लाइन पर राहत; सफर से पहले पढ़ें पूरी डिटेल

सेंट्रल लाइन: माटुंगा - मुलुंड अप और डाउन स्लो लाइन (सुबह 11:05 से दोपहर 3:55 बजे तक)

सेंट्रल मुख्य लाइन पर माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप और डाउन दोनों स्लो (धीमी) लाइनों पर ब्लॉक रहेगा। इस दौरान ट्रेनों का परिचालन निम्नलिखित तरीके से प्रभावित होगा:

हार्बर लाइन: सीएसएमटी से बांद्रा/चूनाभट्टी (सुबह 11:10 से दोपहर 4:40 बजे तक)

हार्बर लाइन पर रखरखाव कार्य के चलते सीएसएमटी से बांद्रा और चूनाभट्टी के बीच अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से निलंबित रहेगा:

हार्बर यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने ब्लॉक अवधि के दौरान कुछ विशेष व्यवस्थाएं की हैं:

वेस्टर्न, ट्रांसहार्बर और उरण लाइनें पूरी तरह सामान्य

पश्चिम रेलवे (Western Railway) के यात्रियों के लिए रविवार का सफर सुहाना रहेगा, क्योंकि चर्चगेट से विरार/दहानू रोड रूट पर कोई ब्लॉक नहीं है. इसी तरह ठाणे-वाशी/पनवेल ट्रांसहार्बर मार्ग और बेलापुर-नेरुल-उरण रूट पर भी सभी लोकल सेवाएं बिना किसी रुकावट के अपने नियमित समय सारणी के अनुसार संचालित होती रहेंगी.

Share Now