Mumbai Lake Water Update: मुंबई में जल संकट खत्म! झीलों में जलस्तर 98.11% पहुंचा, इस हफ्ते सभी बांधों के ओवरफ्लो होने के आसार

मुंबई महानगर क्षेत्र और उसके जलग्रहण क्षेत्रों में जारी बारिश के कारण शहर को पानी सप्लाई करने वाले जलाशयों की स्थिति काफी मजबूत हो गई है. BMC द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 22 सितंबर की सुबह 6 बजे तक मुंबई को जल आपूर्ति करने वाली सातों झीलों में कुल क्षमता का 98.11 प्रतिशत उपयोगी जल भंडार जमा हो चुका है

Mumbai Water Lake

Mumbai Lake Water Update: मुंबई महानगर क्षेत्र और उसके जलग्रहण क्षेत्रों में जारी बारिश के कारण शहर को पानी सप्लाई करने वाले जलाशयों की स्थिति काफी मजबूत हो गई है. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 22 सितंबर की सुबह 6 बजे तक मुंबई को जल आपूर्ति करने वाली सातों झीलों में कुल क्षमता का 98.11 प्रतिशत उपयोगी जल भंडार जमा हो चुका है. जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि जारी बारिश के चलते इस सप्ताह मुंबई की सभी सातों झीलें पूरी तरह भर कर ओवरफ्लो हो सकती हैं.

सुबह 6 बजे तक सातों झीलों का आधिकारिक जलस्तर रिपोर्ट

बीएमसी (BMC) के हाइड्रोलिक इंजीनियर विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 22 सितंबर की सुबह 6 बजे तक विभिन्न जलाशयों में पानी का स्टॉक और क्षमता इस प्रकार दर्ज की गई है:   यह भी पढ़े:  Mumbai Lake Water Update: मुंबई में जल संकट से राहत, जलापूर्ति करने वाली झीलों में 97.77% पानी का भंडार जमा

BMC का पोस्ट

सातों जलाशयों को मिलाकर मुंबई की कुल जल भंडारण क्षमता 14,47,363 मिलियन लीटर है, जिसमें से इस समय 14,20,000 मिलियन लीटर से अधिक जल जमा हो चुका है.

इस हफ्ते सभी झीलों के ओवरफ्लो होने की संभावना

मौसम विभाग द्वारा तटीय महाराष्ट्र और कैचमेंट एरिया में मध्यम से भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए नागरिक निकाय को उम्मीद है कि बचे हुए जलाशयों का जलस्तर भी बहुत जल्द 100 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा.

विहार, तुलसी और तानसा जैसी छोटी व मध्यम झीलें पहले ही पानी से लबालब हो चुकी हैं. सबसे बड़े स्रोत 'भातसा' और 'अपर वैतरणा' में भी पानी तेजी से बढ़ रहा है. बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, यदि अगले 3-4 दिनों तक कैचमेंट एरिया में यही स्थिति रही, तो इस सप्ताह के अंत तक मुंबई की सभी झीलें ओवरफ्लो हो जाएंगी.

मुंबईकरों को सालभर जल कटौती से मिलेगी राहत

मुंबई को प्रतिदिन लगभग 3,950 मिलियन लीटर पेयजल की आवश्यकता होती है. मॉनसून के अंत (सितंबर) में यदि झीलों में 100 प्रतिशत पानी जमा हो जाता है, तो पूरे साल (अगले साल जून में मॉनसून आने तक) शहर में बिना किसी जल कटौती के सुचारू पानी सप्लाई सुनिश्चित की जा सकती है.

जुलाई के शुरुआती हफ्तों में कम बारिश के कारण बीएमसी ने शहर में 10% जल कटौती लागू की थी, जिसे पानी का स्तर सुधरने के बाद वापस ले लिया गया था. अब पर्याप्त जल स्टॉक एकत्र होने से मुंबईवासियों और नगर प्रशासन दोनों ने राहत की सांस ली है.

Share Now