Mumbai lake Water Stock Update: मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सातों झीलों में 98.82% पानी जमा, जल संकट खत्म

महाराष्ट्र में मानसून जाने को है, लेकिन जाते-जाते यह अब भी काफी सक्रिय बना हुआ है. इसका असर मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सातों झीलों पर साफ़ देखा जा रहा है. ये सभी प्रमुख झीलें लगभग लबालब भर चुकी हैं.

(Photo Credits WC)

Mumbai lake Water Stock Update:  महाराष्ट्र में मानसून जाने को है, लेकिन जाते-जाते यह अब भी काफी सक्रिय बना हुआ है. इसका असर मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सातों झीलों पर साफ़ देखा जा रहा है. ये सभी प्रमुख झीलें लगभग लबालब भर चुकी हैं.अब सिर्फ कुछ प्रतिशत पानी भरना बाकी है और अनुमान है कि अगले एक से दो दिनों में सभी झीलें ओवरफ्लो हो सकती हैं.

झीलों में जमा पानी को लेकर BMC का अपडेट

BMC (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) ने 16 सितंबर को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए सुबह 6 बजे तक की रिपोर्ट साझा की. बीएमसी के अनुसार, मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सातों झीलों में 98.82% पानी जमा हो चुका है. यह भी पढ़े: Mumbai Lake Water Level Update: मुंबई में पानी का टेशन ख़त्म! भारी बारिश ने सातों जलाशयों में 97.23 फीसदी पानी जमा

झीलों के स्थित

पिछले वर्षों के आंकड़ों से तुलना करें तो:

इस साल 16 सितंबर तक झीलों में पिछले दो वर्षों की तुलना में ज्यादा पानी जमा हुआ है

जल संकट से राहत

झीलों में पानी भरने से मुंबई में आगामी गर्मियों में जल संकट की संभावना अब लगभग समाप्त हो गई है. बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, झीलों में इतना पर्याप्त पानी है कि आने वाले महीनों में बिना किसी पानी कटौती के शहर को सप्लाई जारी रखी जा सकेगी.

मुंबई को इन झीलों से होती है जल सप्लाई

मुंबई को जल आपूर्ति मुख्य रूप से इन सात झीलों से होती है:

  1. अपर वैतरणा

  2. मोदक सागर

  3. तानसा

  4. मध्य वैतरणा

  5. भातसा

  6. विहार

  7. तुलसी

 बीएमसी की अपील

इनमें से अधिकांश झीलें लगभग पूरी तरह भर चुकी हैं, कुछ प्रतिशत पानी भरने की प्रक्रिया बाकी है। हालांकि, बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का समझदारी से उपयोग करें और बर्बादी से बचें.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड