मुंबई झीलों का जलस्तर आज: जलाशयों में 5 अगत तक कितना जाम हुआ पानी, जानें ताजा स्थिति
मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सात प्रमुख झीलों में 5 अगस्त 2026 तक जलस्तर घटकर 88.93 प्रतिशत पर पहुंच गया है. बीएमसी (BMC) द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार जानें सभी जलाशयों की ताजा स्थिति.
मुंबई झीलों का जलस्तर आज: बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के जल ग्रहण क्षेत्रों (Catchment Areas) में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण मुंबई को पेयजल आपूर्ति करने वाले जलाशयों के जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. बीएमसी द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, 5 अगस्त को शहर की सभी सात झीलों में उपयोगी जल भंडारण घटकर 88.93 प्रतिशत हो गया है, जो कि बीते दिन 4 अगस्त को 89.54 प्रतिशत दर्ज किया गया था.
बारिश कम होने से झीलों का जलस्तर घटा
मुंबई और आसपास के जल ग्रहण क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से जारी तेज बारिश में कमी आई है. बारिश का जोर कम होने और दैनिक जल आपूर्ति के कारण कुल जल स्टॉक में मामूली गिरावट देखी जा रही है. बीएमसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर बताया कि 5 अगस्त सुबह 6 बजे तक जलाशयों में कुल उपयोगी जल संग्रह उनकी कुल क्षमता के मुकाबले 88.93% दर्ज किया गया है. यह भी पढ़े: मुंबई झीलों का जलस्तर आज: जलाशयों में बढ़ोतरी, 90 फीसदी से ज्यादा जमा हुआ पानी
मुंबई झीलों का जलस्तर
मुंबई को पानी देने वाली 7 प्रमुख झीलें
मुंबई शहर और उपनगरों को प्रतिदिन कुल सात जलाशयों से पीने का पानी सप्लाई किया जाता है:
-
भातसा (Bhatsa)
-
अपर वैतरणा (Upper Vaitarna)
-
मिडिल वैतरणा (Middle Vaitarna)
-
तानसा (Tansa)
-
मोडक सागर (Modak Sagar)
-
विहार (Vihar)
-
तुलसी (Tulsi)
इन सातों जलाशयों की कुल उपयोगी जल भंडारण क्षमता लगभग 14,47,363 मिलियन लीटर है. जुलाई के अंत और अगस्त की शुरुआत में हुई अच्छी बारिश के कारण कई झीलें ओवरफ्लो स्तर के करीब पहुंच चुकी हैं.
जल कटौती और शहर में आपूर्ति की स्थिति
बीएमसी के अनुसार, वर्तमान में झीलों में पर्याप्त जल संचय उपलब्ध है, जिससे मुंबईकरों की दैनिक पानी की आवश्यकताएं आसानी से पूरी हो रही हैं. हालांकि, नागरिक प्रशासन ने सभी नागरिकों से पानी का संयमित और विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की है ताकि मानसून के बाकी बचे दिनों में जल भंडारण बना रहे. मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में फिर से हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है, जिससे जलाशयों में जलस्तर स्थिर होने की उम्मीद है.