Fire Breaks Out in Exchange Building: मुंबई के एक्सचेंज बिल्डिंग में लगी आग, यहीं है NCB का ऑफिस
आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) के बल्लार्ड एस्टेट (Ballard Estate) में स्थित एक्सचेंज बिल्डिंग ( Exchange Building) में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अचानक एक फ्लोर पर आग लग गई. वहीं इस घटना के बाद कॉल कर के जानकारी फायरब्रिगेड और पुलिस को दी गई. फिलहाल घटनास्थल पर फायर टेंडर (Fire Tenders) मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की मशक्कत कर रहे हैं. आग बलार्ड एस्टेट इमारत की दूसरी मंजिल में लगी है. जिसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का दफ्तर है. फिलहाल आग कैसे लगी इस बात की अब तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है. इस दौरान किसी के जान-माल के नुकसान की भी कोई खबर नहीं आई है.

बता दें कि एनसीबी के इसी ऑफिस में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स के कड़ी की जांच चल रही है और यहीं पर रिया चक्रवर्ती से लेकर सभी ड्रग पेडलर से एनसीबी अफसरों ने पूछताछ की थी. रिया के अलावा एनसीबी ने उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और घर में काम करने वाले दीपेश सावंत से भी एनसीबी ने पूछताछ किया था.
ANI का ट्वीट:-
Mumbai: Fire breaks out in Exchange Building at Ballard Estate; fire tenders present at the spot pic.twitter.com/odzNk0Bfpd
— ANI (@ANI) September 21, 2020
फिलहाल मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट में स्थित एक्सचेंज बिल्डिंग में आग लगने का कारण और कैसे लगा. इसपर अभी तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन आग पर काबू पाने की कवायद जारी है. इस घटना से जुड़ी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2020 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).