Mumbai Fire Breaks Out at Khadi Godown: कुर्ला में सर्वोदय होटल के पास खादी नंबर 3 गोदाम में लगी आग, फायर टेंडर मौके पर मौजूद

कुर्ला पश्चिम में सर्वोदय होटल के पास खादी नंबर 3 के एक गोदाम में आग लग गई. मौके पर दमकल की गाडियां मौजूद हैं. आग बुझाने का कार्य जारी है. फिलहाल किसी भी जान माल की खबर सामने नहीं आयी है. इस घटना का वीडियो एएनआई ने ट्विटर पर शेयर कर जानकारी दी है.

कुर्ला पश्चिम में सर्वोदय होटल के पास खादी नंबर 3 के गोदाम में लगी आग, (फोटो क्रेडिट्स: एएनआई )

मुंबई: कुर्ला पश्चिम में सर्वोदय होटल के पास खादी नंबर 3 के एक गोदाम में आग लग गई. मौके पर दमकल की गाडियां मौजूद हैं. आग बुझाने का कार्य जारी है. फिलहाल किसी भी जान माल की खबर सामने नहीं आयी है. इस घटना का वीडियो एएनआई ने ट्विटर पर शेयर कर जानकारी दी है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि आग कितनी भीषण लगी है. इस आग से किसी के भी हताहत होने किन खबर अब तक नहीं आयी है. बता दें कि महाराष्ट्र के मुंबई नागपाड़ा इलाके में ऐसी ही एक घटना सामने आयी थी. जहां सिटी सेंटर मॉल में भीषण आग लग गई थी. आग में किसी के जख़्मी होने की सूचना नहीं मिली. मॉल मुंबई सेंट्रल में क्लासिक रोड पर स्थित है. यह भी पढ़ें: दक्षिण मुंबई के फारस रोड पर लगी भीषण आग, 5 लोग घायल

इस घटना की जानकारी सुबह 8.45 बजे के आसपास मुंबई फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. जिसके बाद पानी के टैंकर के साथ नौ फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया है. अब तक कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है. आग बुझाने के प्रयास चल रहे हैं.

देखें वीडियो:

आग किस वजह से लगी है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है. घटना के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार है. बता दें कि कुर्ला अधिकतम शहर के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\