Mumbai: लोअर परेल इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत लगी आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद
लोअर परेल में मौजूद निर्माणाधीन इमारत में शाम के वक्त ये आग लगी. आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई.
मुंबई: लोअर परेल (Lower Parel) में मौजूद निर्माणाधीन इमारत (Under-Construction Building) में शाम के वक्त ये आग लगी. आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के काम में जुट गए. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. आग लगने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. राहत कार्य जारी है.
इस खबर में अभी और जानकारी की प्रतीक्षा है. अपडेट का इंतजार है. Fire in Mankhurd: मुंबई के मानखुर्द में भीषण आग.
फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौजूद:
इससे पहले पिछले सप्ताह मुंबई के गोरेगांव के एक स्टूडियो में आग लग गई थी. गनीमत यह रही कि जब यह हादसा हुआ तब स्टूडियो में कोई भी नहीं था. इसलिए इस हादसे में जान का नुकसान नहीं हुआ न ही कोई घायल हुआ.