मुंबई के अंधेरी इलाके में स्तिथ कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आग लगने की ताजा खबर मुंबई के अंधेरी इलाके से हैं
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आग लगने की ताजा खबर मुंबई के अंधेरी (Andheri) इलाके से हैं. खबर है कि एक कमर्शियल बिल्डिंग (Commercial building) में आग लग गई है. जिसकी सूचना दमकल विभाग को मिलने के बाद दमकल की चार गाडियां मौके वारदात पर पहुंच चुकी हैं. जो आग बुझाने के काम में लगी हुई है. बता दें कि मुंबई में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है बल्कि पिछले 6 महीनों में देंखे तो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आग लगने की करीब आधा दर्कन घटनाएं घटित हो चुकी हैं.
एनएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार आग मुंबई के अंधेरी इलाके में स्तिथ कमर्शियल बिल्डिंग में लगी है. जिस आग को बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं
मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद:
Maharashtra: Fire breaks out at a commercial building in Andheri, Mumbai. 4 fire tenders at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/fRvm3r3CMS
— ANI (@ANI) October 14, 2019
फिलहाल आगे की जानकरी नहीं मिल पाई है कि बिल्डिंग में कितने लोग फंसे हैं. लेकिन बिल्डिंग जिस तरफ से कमर्शियल बताई जा रही है और ऑफिस का वर्किंग टाइम होने की वजह से बिल्डिंग में लोग जरूर फंसे हुए होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2019 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

