Mumbai Fire Breaks: कांदिवली की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 8 घायल, तीन आईसीयू में भर्ती

मुंबई के कांदिवली पश्चिम इलाके में रविवार सुबह एक ऊंची इमारत में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई. हादसा शंकर लेन स्थित 'अग्रवाल रेजिडेंसी' में हुआ, जिसमें 8 लोग घायल हो गए. घायलों को फौरन नजदीकी टुंगा हॉस्पिटल, मालाड (पश्चिम) में भर्ती कराया गया.

मुंबई, 26 अक्टूबर : मुंबई के कांदिवली पश्चिम इलाके में रविवार सुबह एक ऊंची इमारत में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई. हादसा शंकर लेन स्थित 'अग्रवाल रेजिडेंसी' में हुआ, जिसमें 8 लोग घायल हो गए. घायलों को फौरन नजदीकी टुंगा हॉस्पिटल, मालाड (पश्चिम) में भर्ती कराया गया. इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें आईसीयू में रखा गया है. आग की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सिर्फ 20 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.

फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आग ग्राउंड प्लस 16 मंजिला इस ऊंची रिहायशी इमारत की दूसरी मंजिल के रूम नंबर 205 में लगी थी. आग इलेक्ट्रिक वायरिंग, इंस्टॉलेशन और लकड़ी के फर्नीचर तक सीमित थी, लेकिन धुआं तेजी से फैल गया जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. फायर ब्रिगेड की टीम ने बहादुरी दिखाते हुए 8 लोगों को सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित निकाला. बचाए गए लोगों में दो पुरुष, तीन महिलाएं और तीन बच्चे (एक लड़की और दो लड़के) शामिल हैं. यह भी पढ़ें : Lucknow Shocker: बंद कार में युवक ने खुद को मारी गोली, हजरतगंज पुलिस कर रही जांच

घायलों की पहचान चिंतन अभय कोठारी (45), ख्याति चिंतन कोठारी (42), ज्योति अभय कोठारी (66), पार्थ कोठारी (39), ऋद्धि पार्थ कोठारी (36), आयरा पार्थ कोठारी (6), प्रांज पार्थ कोठारी (3) और महावीर चिंतन कोठारी (7) के रूप में हुई है. इनमें से चिंतन अभय कोठारी, ख्याति चिंतन कोठारी और ज्योति अभय कोठारी को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है.

बीएमसी के मुताबिक, आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है. हालांकि शुरुआती जांच में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद पूरे इलाके में कुछ देर तक धुआं फैल गया था, लेकिन फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया. पुलिस और दमकल विभाग ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड