देश

Mumbai: 500 रूपये के विवाद में ग्राहक ने शराब की दुकान के मालिक को मारा चाकू

500 रुपये के विवाद को लेकर ग्राहक ने शराब दुकान के मालिक को गुस्से में चाकू मार दिया. खबरों के अनुसार ग्राहक ने दावा किया था कि उसने दुकान के मालिक को 500 दिए हैं, लेकिन मालिक ने कहा कि उसे पैसे मिले ही नहीं है, जिसके बाद विवाद ज्यादा बढ़ गया.

Mumbai: 500 रूपये के विवाद में ग्राहक ने शराब की दुकान के मालिक को मारा चाकू
चाकू, (Photo Credit :Pixabay)

500 रुपये के विवाद को लेकर ग्राहक ने शराब दुकान के मालिक को गुस्से में चाकू मार दिया. खबरों के अनुसार ग्राहक ने दावा किया था कि उसने दुकान के मालिक को 500 दिए हैं, लेकिन मालिक ने कहा कि उसे पैसे मिले ही नहीं है, जिसके बाद विवाद ज्यादा बढ़ गया. यह घटना रोज वाइन शॉप (Rose Wine Shop), महाराल गांव (Maharal Village) कल्याण (Kalyan) में हुई. ये पूरा मामला दुकान पर मौजूद सीसीटीवी फूटेज में कैद हो गया. फ़िलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है कि दुकान के मालिक की हालत कैसी है. यह भी पढ़ें: यूपी: 35 रुपये को लेकर दो भाइयों में हुई लाठी-डंडे की लड़ाई, बड़े भाई की हुई मौत

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात उल्हासनगर निवासी गोविंद प्रेमप्रकाश वर्मा दुकान पर व्हिस्की खरीदने गया था. दुकान पर बढ़ी भीड़ थी, वर्मा ने दावा किया कि उन्होंने दुकान के मालिक धर्मपाल सिंह को 500 रुपये का भुगतान किया था. वहीं सिंह ने दावा किया कि उन्हें कोई पैसा नहीं मिला, ”टिटवाला स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक, बालाजी पंधारे (Balaji Pandhare) ने कहा. यह भी पढ़ें: शर्मनाक! अलीगढ़ में पैसों के लेन-देन से जुड़े विवाद में गई 3 साल की बच्ची की जान, आवारा कुत्तों ने शव को नोचा

इस बात को लेकर वर्मा और सिंह के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर वर्मा ने दुकान के मालिक सिंह को चाकू मार दी. पुलिस ने वर्मा पर भारतीय दंड संहिता की धारा 326 के तहत (खतरनाक हथियारों या साधनों से बुरी तरह से आहत) करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. 'पुलिस अधिकारी पंधारे ने कहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2020 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).