देश

Mumbai Horror: GF से शादी करना चाहता था शख्स, फिर धोखे का हुआ शक, दी खौफनाक सजा

कुरार पुलिस ने मानखुर्द के एक 24 साल के युवक को कथित तौर पर गर्लफ्रेंड की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अखिलेश गौतम के रूप में हुई है.

Mumbai Horror: GF से शादी करना चाहता था शख्स, फिर धोखे का हुआ शक, दी खौफनाक सजा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई: कुरार पुलिस ने मानखुर्द के एक 24 साल के युवक को कथित तौर पर गर्लफ्रेंड की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अखिलेश गौतम के रूप में हुई है. आरोपी 27 वर्षीय गर्लफ्रेंड मनीषा जायसवार के साथ शादी करने की प्लानिंग कर रहा था लेकिन इसी दौरान उसे पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और के साथ रिलेशनशिप में है. जिसके बाद उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. Mumbai: रोड रेज में महिला से मारपीट, भाई-बहन समेत तीन गिरफ्तार. 

पुलिस ने बताया कि मनीषा का गला रेतकर उसके घर पर हत्या कर दी गई थी. एपीआई पंकज वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने मामले की जांच शुरू की. मामला तब सामने आया जब पीड़िता के एक रिश्तेदार सुरेश कुमार गौतम (38) ने रात करीब साढ़े बारह बजे काम से घर लौटते समय पीड़िता को देखा, वह खून से लथपथ थी और उसकी गर्दन कटी हुई थी. वक्ती ने इस बारे में कुरार पुलिस को सूचित किया.

जब पुलिस ने घटनास्थल और मृतक के शरीर का निरीक्षण किया, तो उन्होंने पाया कि पीड़िता के सिर के पीछे भी हमला किया गया था जिससे काफी खून बहा था. टीम ने मामले की जांच शुरू की और इस दौरान मृतका के पास दो नंबरों पर लंबे समय से फोन आने का पता चला.

संदिग्धों में से मनीषा का रिश्तेदार सुरेश गौतम भी शामिल था जिसने मामले की सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन उसका मनीषा की हत्या से कोई लिंक नहीं निकला जिसके बाद पुलिस ने एक और शख्स जिसका फोन नंबर मृतका के कॉल रिकॉर्ड में मिला था उसे भी संदिग्ध मान रही थी.

दूसरा नंबर अखिलेश का नंबर था. पुलिस ने उसे मानखुर्द रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया. उससे जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने हत्या का कारण प्रेमिका की बेवफाई बताया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2022 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).