Mumbai Coastal Road Accident: मुंबई कोस्टल रोड पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार BMW डिवाइडर से टकराई, 3 की मौत, एक की हालत गंभीर; VIDEO

मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर 9Photo Credits: File Image)

Mumbai Coastal Road BMW Accident: मुंबई के प्रतिष्ठित कोस्टल रोड पर रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. लाला लाजपतराय कॉलेज और लोटस जेटी के पास एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद तटीय मार्ग नियंत्रण कक्ष और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.   यह भी पढ़े:   Mumbai Coastal Road Accident: मुंबई कोस्टल रोड पर फिर हादसा, वर्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार SUV टनल की दीवार से टकराई, VIDEO वायरल

रोड पर दर्दनाक हादसा

तड़के 5:20 बजे हुआ हादसा

पुलिस और कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा तड़के लगभग 5:20 बजे हुआ. बीएमडब्ल्यू कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर तेज गति से जा रही थी. लोटस जेटी के पास चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार को भारी नुकसान पहुंचा और उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

नायर अस्पताल में 3 को मृत घोषित किया गया

हादसे के तुरंत बाद सभी चारों घायलों को बीएमसी संचालित नायर अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया.

मृतकों की पहचान शनाय गज्जर (21), धैर्य सेठ (17) और आदित्य जकासानिया (19) के रूप में हुई है. वहीं, चौथे सवार आदित्य ओसवाल (23) को गंभीर चोटें आई हैं और वे नायर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

पुलिस जांच और कोस्टल रोड पर सुरक्षा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण अत्यधिक तेज गति (ओवरस्पीडिंग) माना जा रहा है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के सटीक घटनाक्रम का पता लगाया जा सके.

10.58 किलोमीटर लंबा मुंबई कोस्टल रोड दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव को बांद्रा-वरली सी लिंक से जोड़ता है. हाई-स्पीड कॉरिडोर होने के कारण यहां निर्धारित गति सीमा का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है.

Share Now