मिस कॉल से हो जाएं अलर्ट!!! मुंबई के बिजनेसमैन ने गवाएं 1.86 करोड़

शाह ने जब इस नंबर पर कॉल किया तो पता चला कि उनका खुद का सिम ही बंद हो गया है

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई (Mumbai) में एक बिजनेसमैन (Businessman)  बैंक फ्रॉड (Bank Fraud) का शिकार बना है. इस बैंक फ्रॉड में बिजनेसमैन के अकाउंट से 1.86 करोड़ गायब हो गए. बिजनेसमैन के साथ हुए फ्रॉड का तरीका भी ऐसा जिसे शायद आपने पहले कभी सुना हो. दरअसल, बैंक फ्रॉड का शिकार हुए बिजनेसमैन का नाम वी. शाह है. 27-28 दिसंबर की आधी रात को वी. शाह के मोबाइल पर 6 मिस्ड कॉल (Missed Call) आए और फिर 1.86 करोड़ गायब हो गए. शाह को दो अलग-अलग नंबरों से मिस्ड कॉल आए थे जिसमें एक नंबर ब्रिटेन के +44 कोड से शुरू था. बाद में शाह ने जब इस नंबर पर कॉल किया तो पता चला कि उनका खुद का सिम ही बंद हो गया है.

पड़ताल के दौरान शाह को पता चला कि सिम को बंद करने की रिक्‍वेस्‍ट उनकी ओर से ही की गई थी. शाह के अकाउंट से उड़ाई गई रकम 14 खातों में ट्रांसफर की गई थी. इसमें कुल 28 ट्रांजेक्‍शन हुए थे. शाह के दरख्‍वास्‍त पर बैंक सिर्फ 20 लाख रुपये वापस लाने में सफल रहा लेकिन बाकी रकम ठगों के पास ही रह गई. इस मामले को लेकर शाह ने साइबर क्राइम पुलिस स्‍टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है. यह भी पढ़ें- फेक न्यूज, XXX वीडियो और चाइल्ड पॉर्न पर पूर्ण प्रतिबंध की तैयारी में सरकार, फेसबुक और व्हॉट्सएप हो सकते हैं बंद!

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अफसर ने बताया कि ठगों के पास शाह के सिम का यूनिक नंबर रहा होगा और उन्‍होंने सिम बदलने की रिक्‍वेस्‍ट दे दी. शाह का फोन रात में साइलेंट मोड पर रहता है इसलिए ठगों ने उन्हें रात में कॉल किया. शाह के मुताबिक, उन्होंने अपने सिम का यूनिक नंबर किसी के साथ शेयर नहीं किया. ऐसे में संभव है कि सिम का यूनिक नंबर हैकिंग के जरिए लिया गया होगा.

बैंक फ्रॉड से ऐसे बचें-

बैंक फ्रॉड की घटनाएं अक्सर आपको सुनने को मिलती होंगी. ऐसे में आप थोड़ी सावधानी बरत कर ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं. जैसे मिस्ड कॉल आने पर अनजान नंबर हो तो कॉल बैक करने से बचें. वहीं, जब आप किसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के बजाय किसी फर्जी वेबसाइट पर चले जाते हैं तो आपकी डिटेल अपने आप चोरी हो जाती है. हैकर इसी डिटेल का इस्तेमाल कर लोगों को बैंक फ्रॉड का शिकार बनाते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड