मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, उड़ान भरते ही गिरा SpiceJet के विमान का पहिया; VIDEO

मुंबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया. स्पाइसजेट (SpiceJet) के बॉम्बार्डियर विमान का पहिया टेकऑफ के दौरान अचानक गिर जाने से एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी.

SpiceJet Flight | PTI

मुंबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया. स्पाइसजेट (SpiceJet) के बॉम्बार्डियर विमान का पहिया टेकऑफ के दौरान अचानक गिर जाने से एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी. विमान में सवार सभी 75 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं. यह विमान मुंबई से गुजरात के कांडला के लिए उड़ान भरने वाला था. जैसे ही विमान ने रनवे पर स्पीड पकड़नी शुरू की, अचानक उसका एक पहिया गिर गया. यह देखकर पायलट ने तुरंत टेकऑफ रोक दिया और विमान को सुरक्षित रूप से रनवे पर वापस ले आए. एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत फुल इमरजेंसी घोषित कर दी और सभी रेस्क्यू टीमों को मौके पर तैनात कर दिया.

यात्रियों की सुरक्षित निकासी

विमान में मौजूद यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है. यात्रियों को सुरक्षित लाउंज में ले जाकर वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है.

स्पाइसजेट की काठमांडू जा रही फ्लाइट को रनवे से लौटना पड़ा वापस, दूसरे विमान ने टेलपाइप में देखी आग.

Video आया सामने

एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी

इस घटना के बाद कुछ समय के लिए रनवे सेवाओं को रोका गया, जिससे कई उड़ानों पर असर पड़ा. हालांकि, स्थिति नियंत्रित होते ही अन्य उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Thane Crime: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या; इलाके में तनाव, SRPF तैनात

Budgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर; पहलगाम हमले की वायरल तस्वीर में दिखे सभी 4 खूंखार आतंकी अब खत्म