देश

Salman Khan: सलमान खान को फिर मिली लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, कहा, 'अगर जिंदा रहना चाहते हो तो मंदिर जाकर माफी मांगो या 5 करोड़ दो'

फिल्म अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी भरा यह संदेश मुंबई ट्रैफिक पुलिस को भेजा गया है. संदेश में लिखा गया है कि सलमान खान को यदि जिंदा रहना है कि मंदिर जाकर माफी मांगे या पांच करोड़ रुपये दे.

Salman Khan: सलमान खान को फिर मिली लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, कहा, 'अगर जिंदा रहना चाहते हो तो मंदिर जाकर माफी मांगो या 5 करोड़ दो'
Salman Khan (Photo Credits: Facebook)

Salman khan Death Threats: फिल्म अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी भरा यह संदेश मुंबई ट्रैफिक पुलिस को भेजा गया है. संदेश में लिखा गया है कि सलमान खान को यदि जिंदा रहना है कि मंदिर जाकर माफी मांगे या पांच करोड़ रुपये दे. यह भी पढ़े: Salman Khan Death Threats: सलमान और उनके पिता सलीम खान को धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस की जांच तेज, दोनों के बयान दर्ज

सलमान खान कि धमकी भरा मैसेज सोमवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को उनके वॉट्सऐप नंबर पर एक मैसेज मिला. जिसमें एक अज्ञात शख्स ने सलमान खान को धमकी दी है. धमकी देने वाले शख्स ने 5 करोड़ रुपए की मांग की है. मैसेज भेजने वाले शख्स ने यह भी कहा है कि अगर उसे पैसे नहीं मिले तो वह सलमान खान को जान से मार देगा. मुंबई पुलिस के अनुसार अभिनेता सलमान खान के नाम से धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. जिस नंबर से मैसेज आया, उसका पता लगाया जा रहा है.

सलमान खान को फिर मिली लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी

इससे पहले भी सलमान खान को मिल चुकी है धमकी:

इससे पहले भी सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिल चुकी है. हाल के दिनों की बात करें तो 30 अक्तूबर को मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल को सलमान खान के बारे में को इसी तरह की धमकी मिली थी.

उस बार 2 करोड़ मांगे गए थे:

उस समय  बॉलीवुड अभिनेता से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और इसे न देने पर उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी गई थी. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. इसके बाद मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को मुंबई के बांद्रा इलाके से गिरफ्तार किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2024 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).