Mumbai: मुंबई में डिलीवरी बॉय की हत्या के आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने 30 वर्षीय डिलीवरी बॉय मोहित स्वामी की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है. दो दिन पहले अंधेरी के पाइपलाइन इलाके में डिलीवरी बॉय की हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे. पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मुंबई, 28 नवंबर : मुंबई पुलिस ने 30 वर्षीय डिलीवरी बॉय मोहित स्वामी की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है. दो दिन पहले अंधेरी के पाइपलाइन इलाके में डिलीवरी बॉय की हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे. पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में पता चला कि हत्या का कारण मोहित की पत्नी का दूसरे लड़के से बात करना था. मोहित स्वामी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी था और अपनी पत्नी के साथ अंधेरी में रह रहा था. मोहित को हाल ही में डिलीवरी बॉय की नौकरी मिली थी.
जांच में पता चला कि कुछ दिनों पहले मोहित ने अपनी पत्नी को दूसरे लड़के के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया था. मोहित ने उसे पीट दिया था और उसकी पत्नी से न मिलने की चेतावनी दी थी. इसके बाद आरोपी लड़के ने अपने दोस्त की मदद से मोहित को मारने की साजिश रची. 25 नवंबर को दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश से मुंबई पहुंचे और मोहित को शराब पीने के लिए अंधेरी के सुनसान पाइपलाइन इलाके में बुलाया. वहां शराब पीने के बाद जब मोहित नशे में हो गया. इसके बाद दोनों आरोपियों और मोहित में विवाद हो गया. बात बढ़ने पर आरोपियों ने मोहित पर तेज धारदार चीज से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में खाद की लाइन में लगी महिला की मौत, प्रायोजित हत्या: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
अगली सुबह दोनों आरोपी वापस उत्तर प्रदेश भाग गए. सुबह स्थानीय निवासियों की सूचना पर पहुंची अंधेरी पुलिस मोहित को पास के सरकारी अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद पुलिस ने मोहित की पत्नी और परिवार से पूछताछ की, जिससे मामले के अहम सुराग मिले. मुंबई पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश गई और स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर मुंबई ले आई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. इसमें कोई और शामिल है कि नहीं, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है. आरोपियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2025 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

