देश

मुंबई: चकाला मेट्रो स्टेशन के पास चलती कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में चलती कार में एक बड़ा हादसा होते- होते बच गया. खबरों की माने तो अंधेरी ईस्ट चकाला मेट्रों के पास से एक सफ़ेद कलर की कार अपनी रफ्तार से जा रही थी. कार चलाने वाला ड्राईवर कुछ समझ पाता कि कार में अचानक से आग लग गई. कार में आग लगने के बाद ड्राईवर अपनी जान बचा कर किसी तरह से गाड़ी से निकल कर भागा.

मुंबई: चकाला मेट्रो स्टेशन के पास चलती कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI )

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में चलती कार में  आज एक बड़ा हादसा होते- होते बच गया. खबरों की माने तो अंधेरी ईस्ट चकाला मेट्रों स्टेशन के पास से एक सफ़ेद कलर की कार अपनी रफ्तार से जा रही थी. कार चलाने वाला ड्राईवर कुछ समझ पाता कि कार में अचानक से आग लग गई. कार में आग लगने के बाद ड्राईवर अपनी जान बचा कर किसी तरह से गाड़ी से निकल कर भागा.

घटना के बारे में जो खबर मिली है उसके मुताबिक़ इस घटना में किसी भी तरह से कोई घायल नहीं हुआ है. यह भी पढ़े: मुंबई-अहमदाबाद रोड पर ट्रक में लगी आग, सड़क पर मची अफरातफरी

बता दें कि कार में आग इस कदर लगी थी कि देखते ही देखते कार पूरी तरह से आग के हवाले हो गई. वहीं इस घटना के बाद वहां पर कुछ समय के लिए अफरा तफरी भी फैला गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2018 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).