देश

दहली मुंबई: दरिंदे ने 5 साल की बच्ची को अगवा कर किया रेप, फिर कर दी हत्या

वहीं जांच के बाद पता चला की बच्ची की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करा लिया है. अलग अलग टीम बनाई गई है. गौरतलब हो कि एक ऐसा ही मामला गुजरात के सूरत से सामें आया है. जहां मोबाइल पर गेम दिखाने के बहाने एक युवक ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया

दहली मुंबई: दरिंदे ने 5 साल की बच्ची को अगवा कर किया रेप, फिर कर दी हत्या
मामले की जांच में जुटी पुलिस ( सांकेतिक तस्वीर )

महिलाओं और बच्चियों की अस्मत सुरक्षित नहीं रह गई है. अगर हम पांच साल के आंकड़ों को देखें तो इसमें महिलाओं के अलावा नाबालिग भी सुरक्षित नहीं हैं. आर्थिक राजधानी मुंबई एक ऐसी घटना हुई जिसके बाद पूरा शहर दहल गया. इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस घटना ने लोगों को डरा के रख दिया है. इस घटना के बाद पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन अब सवाल उठता है ऐसे विकृत मानसिकता वाले लोगों लगाम कैसे लगे?

मामला माहिम इलाके में एलजे रोड के नजदीक एक झुग्गी का है. जहां पर एक पांच साल की बच्ची को अज्ञात शख्स ने उस वक्त अगवा कर लिया. जब वो अपने परिवार के साथ रात के वक्त अपने घर में सो रही थी. जब सुबह बच्ची नजर नहीं आई तो मां-बाप ने उसकी तलाश शुरू कर दी. जिसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज कराया. लेकिन महिम में ही बच्ची की लाश मिली. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

यह भी पढ़ें:- दो मासूम बहनों के साथ रेप करने के आरोपी को मिली उम्र कैद, मरते दम तक कैद में रखा जाएगा

वहीं जांच के बाद पता चला की बच्ची की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करा लिया है. अलग अलग टीम बनाई गई है. गौरतलब हो कि एक ऐसा ही मामला गुजरात के सूरत से सामें आया है. जहां मोबाइल पर गेम दिखाने के बहाने एक युवक ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी की तलाश जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).