Mumbai: खार इलाके में नए साल की पार्टी के दौरान 19 वर्षीय युवती की हत्या, कपल गिरफ्तर

देशभर में नए साल की आज धूम मची हुई है. इस बीच खबर आ रही है कि आर्थिक राजधानी मुंबई में नए साल के मौके पर हुई पार्टी में एक महिला की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरी मामले की छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि यह पार्टी मुंबई स्थित खार इलाके में आयोजित किया गया था.

मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 1 जनवरी: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में नए साल के मौके पर हुई पार्टी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी मामले की छानबीन कर असलियत सबके सामने लाया  लाई. जाँच में पता चला कि मुंबई स्थित खार इलाके (Khar area) में एक बिल्डिंग में पार्टी  के दौरान 19 वर्षीय मृतिका ने एक कपल को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. जिसके बाद कपल ने युवती के साथ मारपीट की और उसे दूसरे मंजिल से नीचे फेक दिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. जबकि कपल को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआत में पुलिस को लगा कि रूफ टॉप पर चल रही पार्टी के दौरान युवती नीचे गिरी, लेकिन जांच में इस अनहोनी का खुलासा हुआ. दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. नववर्ष पर मनाए जाने वाले जश्न को देखते हुए मुंबई पुलिस ‘काफी सतर्क’

वहीं कुछ इसी तरह की घटना कोलकाता में भी देखने को मिली है. यहां नए साल की जश्न मनाने के दौरान छत से गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक का नाम अपू मल्लिक बताया जा रहा है. खबर के अनुसार अपू बीती रात नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने दोस्त के घर गया था, इसी दौरान दो मंजिला मकान की छत से गिरने से उसकी मौत हो गई.

खबर के अनुसार ज्यादा शराब पिने से अपू मल्लिक की तबियत थोड़ी खराब हो गई थी. जिसके वजह से वह उल्टी करने लगा. ज्यादा उल्टी होने की वजह से वह बेचैन था, इसी दौरान वह छत के किनारे अपना नियंत्रण खो बैठा और जमीन पर गिरने से उसकी मौत हो गई.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\