देश

Mukesh Sahani's Father Murder: बिहार में क़ानून व्यवस्था की खुली पोल, VIP के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, घर में मिली लाश

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है. मंगलवार की सुबह उनका क्षत-विक्षत शव दरभंगा के बिरौल स्थित उनके आवास से बरामद हुआ.

Mukesh Sahani's Father Murder: बिहार  में क़ानून व्यवस्था की खुली पोल, VIP के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, घर में मिली लाश
(Photo Credits Twitter)

दरभंगा (बिहार), 16 जुलाई : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है. मंगलवार की सुबह उनका क्षत-विक्षत शव दरभंगा के बिरौल स्थित उनके आवास से बरामद हुआ.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक जीतन सहनी की हत्या धारदार हथियार से वार कर की गई है. शव पर कई जख्म के निशान हैं. घर का सामान भी बिखरा पड़ा है. वीआईपी के नेताओं के मुताबिक, मुकेश सहनी फिलहाल मुंबई में थे और घटना की जानकारी मिलने के बाद वे वहां से निकल गए हैं. यह भी पढ़ें: Mukesh Sahani’s Father Murder Case: बिहार में VIP के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बवाल, जांच के लिए SIT गठित

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में हत्या कर दी गई है. घटनास्थल का जायजा लिया गया. ऐसा प्रतीत होता है कि कोई शख्स चोरी के इरादे से घर में घुसा था. पहले उसने जीतन सहनी को नुकसान पहुंचाया और उसके बाद हत्या कर दी.

वीआईपी पिछले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के साथ मैदान में उतरी थी. वीआईपी के हिस्से में तीन सीट आई थीं, हालांकि सभी सीटों पर उसके प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).