देश

Mukesh Ambani's Grandson Name: अपने पोते को इस नाम से बुलाएंगे मुकेश अंबानी, आकाश-श्लोका के बेटे का हुआ नामकरण

मुकेश अंबानी के पोते का नामकरण हो गया है. एक बयान में अंबानी परिवार ने कहा कि आकाश और श्लोक ने अपने बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है. बता दें कि इससे पहले जब मुकेश अंबानी दादा बने थे, तब उनकी और उनके नवजात पोते की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. इस तस्वीर में मुकेश अंबानी अपने पोते को गोद में लेकर बेहद खुश नजर आए थे.

Mukesh Ambani's Grandson Name: अपने पोते को इस नाम से बुलाएंगे मुकेश अंबानी, आकाश-श्लोका के बेटे का हुआ नामकरण
मुकेश अंबानी (Photo Credits: Instagram)

Mukesh Ambani's Grandson Name: रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (एमडी) मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) हाल ही में दादा बने हैं. इसी महीने उनकी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) ने बेटे को जन्म दिया है. अंबानी परिवार (Ambani Family)  में नन्हे मेहमान के आगमन की जानकारी अंबानी परिवार ने एक बयान जारी कर दी थी और अब मुकेश अंबानी के पोते का नामकरण भी हो गया है. एक बयान में अंबानी परिवार ने कहा कि आकाश और श्लोक ने अपने बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) रखा है. बता दें कि इससे पहले जब मुकेश अंबानी दादा बने थे, तब उनकी और उनके नवजात पोते की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. इस तस्वीर में मुकेश अंबानी अपने पोते को गोद में लेकर बेहद खुश नजर आए थे.

पोते के साथ मुकेश अंबानी की तस्वीर को परिमल नथवानी ने ट्वीट किया था और कैप्शन लिखा था- बच्चे के जन्म के लिए श्लोका और आकाश अंबानी को बधाई. मैं नए सदस्य के आगमन पर मुकेश भाई, नीता भाभी और पूरे अंबानी परिवार को बधाई देता हूं… यह भी पढ़ें: Akash-Shloka Ambani Become Parents: मुकेश अंबानी बनें दादा, आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका अंबानी ने बेटे को दिया जन्म

बता दें कि बीते 10 दिसंबर को मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और पत्नी श्लोका मेहता के घर बेटे का जन्म हुआ था. अंबानी परिवार में नए सदस्य के आने और दादा-दादी बनकर नीता व मुकेश अंबानी बेहद खुश हैं. पोते के जन्म के बाद अंबानी परिवार की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया था कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से श्लोका और आकाश अंबानी माता-पिता बन गए हैं.

गौरतलब है कि आकाश और श्लोका की शादी पिछले साल यानी 2019 में मार्च महीने में हुई थी, जिसमें देश और विदेश की कई मशहूर व दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं. इस भव्य शादी समारोह में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने भी शिरकत की थी. कपल की सगाई जून 2018 में हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2020 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).