देश

Animal Cruelty In MP: इंदौर में जुबानों के साथ जानवरों जैसी हरकत, सनकी युवक ने 4 स्ट्रीट डॉग पर बरसाई गोलियां, एक की मौत, 3 जख्मी- VIDEO

मध्य प्रदेश के इंदौर से बर्बरता की इंतेहा पार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. इंदौर जिले के लसूड़िया पुलिस थाना क्षेत्र की सिंगापुर टाउनशिप में एक सनकी युवक ने जुबानों के साथ जानवरों जैसी हरकत करते हुए एयर राइफल (Air Refile) से चार आवारा कुत्तों को गोली मार दी. गोली लगने से एक कुत्ते की मौके पर ही तड़प कर मौत हो गई.

Animal Cruelty In MP: इंदौर में जुबानों के साथ जानवरों जैसी हरकत, सनकी युवक ने 4 स्ट्रीट डॉग पर बरसाई गोलियां, एक की मौत, 3 जख्मी- VIDEO
stray dog (img: Pixabay)

Animal Cruelty In MP:  मध्य प्रदेश के इंदौर से बर्बरता की इंतेहा पार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. इंदौर जिले के लसूड़िया पुलिस थाना क्षेत्र की सिंगापुर टाउनशिप में एक सनकी युवक ने जुबानों के साथ जानवरों जैसी हरकत करते हुए एयर राइफल (Air Refile) से चार आवारा कुत्तों को गोली मार दी. गोली लगने से एक कुत्ते की मौके पर ही तड़प कर मौत हो गई. वहीं अन्य तीन कुत्ते घायल हुए हैं. जिन्हें जानवरों के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उनका इलाज जारी है.

सनकी युवक कुत्तों को गोली मार रहा है.  वीडियो CCTV में कड़ी होने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा रहा है कि वह अपने एयर रायफल से कुत्तों को मार रहा है. वीडियो वायरल होने पर पशु प्रेमियों ने युवक के खिलाफ  पुलिस स्टेशनम शिकायत दर्ज कराया गया है. यह भी पढ़े: Animal Cruelty in Pakistan: पाकिस्तान में क्रूरता की हद पार, खेत में चरने पर एक व्यक्ति ने ऊंट के काटे पैर, देखें भयानक वीडियो

देखें वीडियो:

देखें वीडियो:

इंदौर के सिंगापुर टाउनशिप की घटना:

आवारा कुत्तों को मारने वाले सनकी  युवकका नाम पंकज बागेश्वर हैं. 'पीपुल्स फॉर एनिमल' टीम के प्रियांशु जैन ने बताया कि सिंगापुर टाउनशिप का यह पूरा मामला है. इस इलाके में रहने वाला  पंकज बागेश्वर नाम का व्यक्ति आवारा कुत्तों पर इस तरह से हमला करता रहा है. कुछ इसी तरफ बीते शनिवार भी उसने ऐसा ही किया. उसने अपने और रायफल से 1 घंटे में करीब 4 कुत्तों पर फायरिंग की. जिससे चार स्ट्रीट डॉग में एक की मौत हो गिया और तीन जख्मी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2024 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).