Madhya Pradesh: श्योपुर जिले में मुंह के अंदर सुतली बम फोड़कर युवक ने की आत्महत्या
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में रविवार को 24 वर्ष के एक युवक ने अपने मुंह के अंदर सुतली बम फोड़कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.
श्योपुर (मप्र), 23 अप्रैल: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में रविवार को 24 वर्ष के एक युवक ने अपने मुंह के अंदर सुतली बम फोड़कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार युवक बड़े शहर में जाकर पढ़ाई करना चाहता था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वहां प्रवेश नहीं ले पा रहा था, जिससे वह तनाव में आ गया था और उसने सुबह नौ बजे टॉयलेट में जाकर यह कदम उठा लिया. यह भी पढ़ें: Gujarat: अहमदाबाद में नाले की सफाई के दौरान दम घुटने से दो सफाईकर्मियों की मौत
कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी सतीश दुबे ने बताया की ब्रजेश प्रजापति (24) कुछ दिनों से परेशान था और वह तनाव में भी था. उन्होंने बताया कि आज उसने यह कदम उठा लिया जिससे उसकी मौत हो गई. दुबे ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज करके विस्तृत जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घर में पटाखे की आवाज सुनकर परिजन जब अंदर गए तो उसका शव घर के टॉयलेट में लहूलुहान हालत में मिला.
उन्होंने बताया कि इसके बाद परिवार के सदस्य उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, ब्रजेश के बड़े भाई हृदेश प्रजापति ने बताया, ‘‘वह (ब्रजेश प्रजापति) पढ़ाई में अच्छा था. वह वर्तमान में पीजी कॉलेज श्योपुर से गणित विषय से बीएससी कर रहा था. वह बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था. हमारे पापा मटके बनाते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2023 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

