देश

MP: बस का इंतजार कर रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत

इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

MP: बस का इंतजार कर रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: File Photo)

मध्यप्रदेश: रतलाम जिले में एक बड़ा हादसा हो गया, यहां सड़क किनारे बस के इंतजार में खड़े लोगों को एक ट्रक ने रौंद दिया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं. हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महू-नीमच हाईवे पर सतरुं डा फाटक के पास बस का इंतजार करने लोग खड़े हुए थे, तभी एक ट्रक आया और लोगों को रौंदता हुआ चला गया. कहा जा रहा है कि ट्रक का टायर फट गया था और वह अनियंत्रित हो गया. Myanmar Road Accident: म्यांमार में 11 महीने में सड़क हादसों में 54 की मौत, 252 घायल

बताया गया है कि इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, "रतलाम में ग्राम सतरुं डा के पास चौराहे पर हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित व घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रतलाम के पास सतरुं डा चौराहे पर हुए सड़क हादसे पर शोक जताया है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें. शर्मा ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2022 10:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).