देश

MP Shocker: दिल दहला देने वाला मामला- दिव्यांग मां का बड़बड़ाना रास नहीं आया तो शराबी बेटे ने जलाया

मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. शराबी बेटे को दिव्यांग मां का बड़बड़ाना रास नहीं आया और उसने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी.

MP Shocker: दिल दहला देने वाला मामला- दिव्यांग मां का बड़बड़ाना रास नहीं आया तो शराबी बेटे ने जलाया
Fire Representative Image (Photo Credit: Pexels)

देवास 22 फरवरी : मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. शराबी बेटे को दिव्यांग मां का बड़बड़ाना रास नहीं आया और उसने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. महिला ने अपने बेटे के सामने ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यहां के पटेल मोहल्ले में रहने वाली बीकन बाई का अपने बेटे धन सिंह से विवाद हो गया. इसके बाद बिस्तर पर लेटी मां लगातार बड़बड़ाती रही. यह बात धन सिंह को रास नहीं आई. धन सिंह ने पहले अपनी मां को बिस्तर से उठाकर जमीन पर पटक दिया और फिर आग लगा दी. यह भी पढ़ें : नोएडा में छात्रा से बलात्कार के आरोप में अध्यापक गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक मां बुरी तरह जल गई और उसकी मौत हो गई. आरोपी अर्ध विक्षिप्त होने के साथ ही शराबी भी बताया गया है. घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है. उदयपुर के थाना प्रभारी बी वीरा ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).