MP Shocker: भोपाल में लिव-इन पार्टनर की हत्या, मोटरसाइकिल नंबर की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक ने अपने लिव-इन पार्टनर की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी तक सीसीटीवी कैमरे में दिखी मोटरसाइकिल के नंबर के जरिए पहुंची
MP Shocker: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक ने अपने लिव-इन पार्टनर की गला रेत कर हत्या कर दी, पुलिस आरोपी तक सीसीटीवी कैमरे में दिखी मोटरसाइकिल के नंबर के जरिए पहुंची. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इकरा नाम की 30 वर्षीय महिला बीते लगभग डेढ़ साल से मोहसिन खान के साथ लिव-इन पार्टनर के तौर पर रह रही थी। दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी मोहसिन खान ने शनिवार रात को युवती को बड़े तालाब के बोट क्लब के करीब बुलाया, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने इकरा की गला रेत कर हत्या कर दी.
पुलिस ने इस युवती की हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश की तो पता चला कि इकरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर के तौर पर मोहसिन खान के साथ रहती थी मगर विवाद होने पर वह अपनी ऐशबाग में रहने वाली मौसी के यहां गई थी. इकरा ने पूर्व में मोहसिन खान के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी. यह भी पढ़े: Mumbai: टीनेज लिव इन पार्टनर ने पब्लिक टॉयलेट में महिला का किया मर्डर, कारण जानकर हो जाएंगे सन्न
पुलिस ने जब श्यामला हिल्स इलाके के सीसीटीवी कैमरो को खंगाला तो सारा राज खुल गया। इन सीसीटीवी के फुटेज में उसे एक मोटरसाइकिल का नंबर नजर आया जिसके आधार पर पुलिस मोहसिन खान तक पहुंची. मोहसिन खान ने पुलिस को बताया है कि उसे इस बात का शक था कि इकरा का किसी और से भी संबंध है और वह उसे लगातार परेशान करती है जिसके चलते उसने यह कदम उठाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2022 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

