MP Shocker: शादी टूटने से दुखी होकर युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम
मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक 18 साल की युवती की शादी टूट जाने के बाद सदमे में आकर उसने ख़ुदकुशी कर ली. जानकारी के अनुसार घटना छतरपुर शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के कैंडी गांव की है.
Madhya Pradesh Shocker: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक 18 साल की युवती की शादी टूट जाने के बाद सदमे में आकर उसने ख़ुदकुशी कर ली. जानकारी के अनुसार घटना छतरपुर शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के कैंडी गांव की है. जानकारी के अनुसार कैंडी गांव के रहने वाले बृजलाल अहिरवार (Brijlal Ahirwar) की बेटी उर्मिला अहिरवार (Urmila Ahirwar) की 11 जून की शादी (Marriage) थी. लेकिन शादी टूट जाने से वह सदमे थी. इसलिए उसने मौत को गले गलाया. क्योंकि शादी टूटने के बाद काफी दुखी थी.
परिजनों का कहना है कि उनके बेटी की शादी तय हो गई थी, शादी के लिए रिश्तेदारों को कार्ड भी बांटें जा चुके थे. अगले महीने 11 जून को बरात आने वाली थी, लेकिन दो दिन पहले 24 मई को लड़के वालों ने अचानक से शादी के लिये मना कर दिया, जिससे घर में हाहाकार मच गया. हर कोई परेशान हो गया. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: दहेज की मांग लगातार बढ़ने से परेशान युवती ने की आत्महत्या
लड़की के पिता के अनुसार बेटी को जब इस बात की जानकारी मिली कि उसकी शादी टूट गई है तो उसने तनाव में आकर जहर खाकर जान दे दी. परिजनों के अनुसार शादी की पूरी तैयारी पूरी कर ली गई थी. जिसमें अब तक 2 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं. लेकिन लड़के वालों की वजह से उनके बेटी की जान चली गई. वहीं लड़की के ख़ुदकुशी के कदम के बाद पुलिस आत्महत्या का मामला दर्ज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2022 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

