मुजफ्फरनगर में चलती कार बनी आग का गोला, कोई जनहानि नहीं- Video
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते-देखते कार से आग की लपटें निकलने लगी. घटना जिले के कोतवाली नगर इलाके की है
मुजफ्फरनगर, 18 मई: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते-देखते कार से आग की लपटें निकलने लगी. घटना जिले के कोतवाली नगर इलाके की है. यह भी पढ़ें: UP Hospital Fire Video: रामपुर जिला अस्पताल की एक पुरानी बिल्डिंग में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को कार में आग लगने की सूचना दी. हालांकि, इससे पहले लोगों ने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया था. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है.
देखें वीडियो
मुज़फ्फरनगर चलती कार मे लगी आग
आग ने चंद मिंनटो मे कार को किया खाक #carfire #muzaffernagar #Accident pic.twitter.com/LUG7B9MW7p— Indian Observer (@ag_Journalist) May 18, 2024
दरअसल, कार चालक लद्धावाला से रामपुर तिराहा की ओर जा रहा था. तभी अचानक कार में आग लग गई. चालक ने तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई. शुुरुआती जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी.
मुजफ्फरनगर के फायर विभाग के मुताबिक, शनिवार को कोतवाली नगर थाना इलाके में एक कार (आई-20) में आग लगने की सूचना मिली. दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई। तकरीबन सुबह 10 बजे कार में आग लगी थी। डैशबोर्ड के पास आग लगते ही पूरी कार लपटों की चपेट में आ गई.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2024 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

