देश

मोतीलाल ओसवाल ने भारती हेक्साकॉम की घटाई रेटिंग, शेयर 3.5 प्रतिशत से अधिक फिसला

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के भारती हेक्साकॉम के शेयर को 'बाय' से 'न्यूट्रल' रेटिंग में डाउनग्रेड करने और 1,900 रुपए का टारगेट प्राइस निर्धारित करने के बाद शुक्रवार को इसका असर कंपनी के शेयर पर दिखा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान भारती हेक्साकॉम के शेयरों में 3.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई और यह 1,810 रुपए पर आ गया.

मोतीलाल ओसवाल ने भारती हेक्साकॉम की घटाई रेटिंग, शेयर 3.5 प्रतिशत से अधिक फिसला

मुंबई, 6 जून : ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के भारती हेक्साकॉम के शेयर को 'बाय' से 'न्यूट्रल' रेटिंग में डाउनग्रेड करने और 1,900 रुपए का टारगेट प्राइस निर्धारित करने के बाद शुक्रवार को इसका असर कंपनी के शेयर पर दिखा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान भारती हेक्साकॉम के शेयरों में 3.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई और यह 1,810 रुपए पर आ गया. ब्रोकरज का कहना है कि रेटिंग को डाउनग्रेड करने का मुख्य कारण शेयर का हाई-वैल्यूएशन है, जो वर्तमान में भारती एयरटेल की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत महंगा है. ब्रोकरज ने कहा, "रिस्क-रिवार्ड अब आकर्षक नहीं रहा; डाउनग्रेड कर इसे न्यूट्रल कर दिया गया है."

मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि इससे निवेशकों के लिए रिस्क-रिवार्ड प्रोफाइल कम आकर्षक हो जाता है, भले ही कंपनी प्रीमियम सेवाओं के माध्यम से मजबूत प्रदर्शन और विकास जारी रखे हुए है. ब्रोकरज उम्मीद करता है कि भारती हेक्साकॉम वित्त वर्ष 2027 तक डेट-फ्री (लीज देनदारियों को छोड़कर) हो जाएगी. ब्रोकरज ने यह भी अनुमान लगाया है कि कंपनी का लाभांश वित्त वर्ष 2025 में 10 रुपए प्रति शेयर से बढ़कर वित्त वर्ष 2027 तक 30 रुपए प्रति शेयर हो जाएगा. यह भी पढ़ें : कोलकाता में नौ साल की लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

दिसंबर 2025 में संभावित टैरिफ बढ़ोतरी से एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (एआरपीयू) वित्त वर्ष 2025 के 242 रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2027 तक 284 रुपए होने की उम्मीद है. ब्रोकरज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2028 के बाद एआरपीयू सालाना 5.5 प्रतिशत की धीमी दर से बढ़ेगा, जबकि कुल राजस्व और ईबीआईटीडीए वृद्धि सात प्रतिशत के आसपास रह सकती है. मोतीलाल ओसवाल ने भी कुछ चिंताएं जताई हैं. भारती हेक्साकॉम का संचालन कुछ टेलीकॉम सर्किल में केंद्रित है, जो आगे की वृद्धि को सीमित कर सकता है. इसके अलावा, सरकार के पास अभी भी कंपनी में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी है और इसे जोखिम कारक के रूप में देखा जा रहा है.

ब्रोकरज ने यह भी बताया कि हिस्सेदारी बिक्री जैसे किसी भी संभावित कॉर्पोरेट कदम से स्टॉक के वैल्यूएशन पर दबाव पड़ सकता है. ब्रोकरज ने आगे चेतावनी दी कि भारती एयरटेल के साथ संभावित मर्जर जोखिम भरा हो सकता है, खासकर अगर भारती हेक्साकॉम के मौजूदा हाई-वैल्यूएशन के कारण शेयर स्वैप रेश्यो प्रतिकूल हो जाता है. भारती हेक्साकॉम का शेयर शुक्रवार को दोपहर करीब 2:14 बजे 1,820.30 रुपए पर कारोबार कर रहा था, जो करीब 3.10 प्रतिशत या 58.20 रुपए नीचे था. इस साल अब तक शेयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और पिछले 12 महीनों में 74 प्रतिशत का उछाल आया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2025 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).