देश

UP: बहू नहीं करती थी घर का काम, गुस्साई सास ने मार दी गोली, 3 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

अमरोहा के गजरौला में सास ने बहू की गोली मारकर हत्या कर दी. बहू की रईसी और घर में काम नहीं करने की वजह से सास परेशान थी. पुलिस ने आरोपी सास, उसके पति और बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

UP: बहू नहीं करती थी घर का काम, गुस्साई सास ने मार दी गोली, 3 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

उत्तर प्रदेश: अमरोहा के गजरौला में सास ने बहू की गोली मारकर हत्या कर दी. बहू की रईसी और घर में काम नहीं करने की वजह से सास परेशान थी. पुलिस ने आरोपी सास, उसके पति और बेटे के खिलाफ हत्या और दहेज के मामले में एफआईआर दर्ज की है. तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मृतक कोमल पैतृक अमीर थी. इस कारण वह ससुराल में काम नहीं करती थी. उसकी सास उससे अक्सर दहेज की भी मांग करती रहती थी. इस वजह से दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था. सास ने मौका देखकर बहू के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद सास ने तमंचा घर के बाहर सड़क किनारे नाले में फेंक दिया और परिजनों को बताया कि घर में लूट पाट के दौरान यह हादसा हुआ. मामले की शिकायत के बाद सास से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पूरी बात का खुलासा किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaj Tak (@aajtak)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2023 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).