देश

Double Murder in Delhi: दिल्ली में खौफनाक वारदात, लूटपाट के इरादे से सास-बहू की हत्या

नार्थ-ईस्ट दिल्ली के शाहदरा इलाके के वेलकम थाना क्षेत्र में लूटपाट के इरादे से एक साथ सास-बहू की हत्या कर दी गई. हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है.

Double Murder in Delhi: दिल्ली में खौफनाक वारदात, लूटपाट के इरादे से सास-बहू की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Double Murder In Delhi: नार्थ-ईस्ट दिल्ली के शाहदरा इलाके के वेलकम थाना क्षेत्र में लूटपाट के इरादे से बीतीरात एक साथ सास-बहू की हत्या कर दी गई. हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. वारदात को लेकर बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक बुजुर्ग महिला विमला देवी (75 साल) और उनकी बहू डॉली (48 साल) घर में अकेली थीं. इसी का फायदा उठाकर घर में लूट की कोशिश की गई. विरोध करने पर दोनों को अपनी जान गंवानी पड़ी.

पुलिस के अनुसार मृतक बुजुर्ग महिला विमला देवी के दो बेटे हैं.  दोनों बेटे दिल्ली से बाहर गए हुए थे और मंगलवार तड़के जब दोनों घर वापस पहुंचे तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद उन्होंने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला और घर के अंदर गए तो घर में सास-बहू की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. इसके बाद उन्होंने पुलिस को कॉल किया. यह भी पढ़े: दिल्ली में दोहरे हत्याकांड मामले में 3 संदिग्ध गिरफ्तार, 2 मुख्य आरोपी फरार

वहीं पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचने के बाद दोनों महिलाओं के शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के शुरुआती जांच के अनुसार हमलावरों ने लूटपाट के लिए विमला देवी और डॉली को निशाना बनाया है. पुलिस को शक है कि लूटेरे बाहर के नहीं हो सकते हैं. पुलिस को शक है उनके घर में काम करने वाले कर्मचारी ही हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार दोनों महिलाओं की हत्या के बाद घर मे लूटपाट हुई है और ज्वेलरी के अलावा कैश भी गायब है. पुलिस को आशंका है कि वारदात को लूटपाट के इरादे से अंजाम दिया गया होगा और इसी एंगल पर जांच की जा रही है. पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए बिल्डिंग के आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2022 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).