Monsoon Update: मुंबई में समय से पहले मानसून की दस्तक, भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, लोकल ट्रेन हुई ठप

महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) में मानसून ने आज (9 जून) दस्तक दे दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस बात की जानकारी दी है. आईएमडी मुंबई के उप महानिदेशक डॉ जयंता सरकार ने कहा कि मानसून आज मुंबई में आ गया है. मानसून के सामान्य आगमन की तारीख हर साल 10 जून है.

मुंबई लोकल रुकी (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) में मानसून ने आज (9 जून) दस्तक दे दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस बात की जानकारी दी है. आईएमडी मुंबई के उप महानिदेशक डॉ जयंता सरकार ने कहा कि मानसून आज मुंबई में आ गया है. मानसून के सामान्य आगमन की तारीख हर साल 10 जून है. जबकि इस बार यह औसत आगमन की तारीख से पहले आ गया है. उधर, मुंबई में भारी बारिश होने के बाद कई जगह सड़कों पर जलभराव हो गया है. Monsoon 2021 Update: दक्षिणी भारत, महाराष्ट्र में आगे बढ़ रहा मानसून, इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में बुधवार सुबह से तेज बारिश होने से जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है. सायन, कुर्ला रेलवे स्टेशन पर पानी भरने से मध्य रेलवे की लोकल सेवाएं प्रभावित हुई है. कुर्ला और सायन स्टेशनों पर पटरियों के ऊपर से पानी बहने के कारण मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं कुर्ला और सीएसएमटी के बीच रोक दी गई है.  जबकि वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम हो गया है. हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार देखि जा सकती है. मुंबई से सटे ठाणे, पालघर क्षेत्र में सुबह से ही बारिश जारी है. ठाणे में आज सुबह 8 बजे तक 22.61 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

मुंबई में आज हाईटाइड 11 बजकर 43 मिनट पर 4.16 मीटर की है. अगर बारिश लगातार ऐसे ही जारी रही तो मुंबईकरों की मुसीबत बढ़ सकती है. मुंबई, ठाणे समेत राज्य के पश्चिमी तट पर घने बादल छाए हुए है. Monsoon 2021: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, सीएम उद्धव ठाकरे ने NDRF और SDRF तैनात करने के लिए कहा

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया कि तेज हवाओं के साथ मुंबई और इससे सटे जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने महाराष्ट्र में बीते शनिवार को ही दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की पुष्टि कर दी थी, जब मानसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा था. जिसके बाद मानसून के मुंबई पहुंचने की अनुकूल परिस्थितियां बन गई थी. अमूमन मुंबई में 10 जून को या उसके बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की घोषणा होती थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\