मोदी कैबिनेट ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को दी मंजूरी, 4 स्टार रैंक के बराबर होगा पद
केंद्रीय कैबिनेट ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) को मंजूरी दे दी है। इस बात की धोषणा करते हुए केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद चार स्टार जनरल रैंक के सैन्य अधिकारी का होगा.
नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) को मंजूरी दे दी है। इस बात की धोषणा करते हुए केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद चार स्टार जनरल रैंक के सैन्य अधिकारी का होगा. जावड़ेकर ने कहा कि सीडीएस सैन्य विभाग के प्रमुख भी होंगे। देश की तीनों सेनाएं सैन्य विभाग के तहत आएंगी.
केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ पद को तो मंजूरी दे दी, लेकिन इस पद पर कौन नियुक्त होगा, उसके नाम की घोषणा फिलहाल नहीं की है. माना जा रहा है कि बिना रक्षा सचिव से मिले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रक्षामंत्री से मिल सकेंगे और सेना की किसी भी जरूरी कामकाज को निपटा सकेंगे।
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2019 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

