एजेंसी न्यूज

Akhand Bharat! सावरकर के ‘अखंड भारत’ के सपने को साकार करके दिखाएं मोदी और भाजपा: उद्धव ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को हिंदुत्व विचारक दिवंगत वी.डी. सावरकर के “अखंड भारत” के सपने को पूरा करने की चुनौती दी.

Akhand Bharat! सावरकर के ‘अखंड भारत’ के सपने को साकार करके दिखाएं मोदी और भाजपा: उद्धव ठाकरे

औरंगाबाद, 2 अप्रैल: शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को हिंदुत्व विचारक दिवंगत वी.डी. सावरकर के “अखंड भारत” के सपने को पूरा करने की चुनौती दी.

छत्रपति संभाजी नगर (पुराना नाम औरंगाबाद) में साम्प्रदायिक हिंसा के कुछ दिन बाद महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की पहली रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने ‘सावरकर गौरव यात्रा’ को लेकर भाजपा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि पवित्र भगवा (ध्वज) उनके हाथों में अच्छा नहीं लगता. ठाकरे ने सवाल किया, ‘‘सावरकर ने देश की स्वतंत्रता के लिए कठोर कारावास और कठिनाइयां झेलीं, न कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए. क्या आप सावरकर के ‘अखंड भारत’ के सपने को पूरा करेंगे?’’ MP: क्या हिन्दू धर्म और भगवा रंग का ठेका भाजपा ने ही लिया है? बीजेपी पर बरसे कांग्रेस नेता कमलनाथ

एमवीए में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं. ठाकरे ने कहा, ‘‘भाजपा और (एकनाथ) शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को सावरकर तथा सरदार पटेल के आदर्शों पर चलना चाहिए. कुछ समय पहले अमित शाह ने महाराष्ट्र में भाजपा से उद्धव ठाकरे को उनकी ‘जगह’ दिखाने को कहा था. यह मेरी जगह है. लेकिन आप हमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जगह कब दिखाएंगे?’’

ठाकरे ने भाजपा को ‘‘भ्रष्ट’’ पार्टी करार दिया. पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘इसे भारतीय जनता पार्टी कहना भारत के लोगों का अपमान है. वे भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ विपक्षी नेताओं पर हमला करते हैं और उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करते हैं, इसलिए सभी भ्रष्ट नेता अब भाजपा में हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2023 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).