Modak Sagar Lake Update: मुंबई में पानी का संकट ख़त्म, मध्य वैतरणा के बाद मोदक सागर झील भी ओवर फ्लो; देखें VIDEO

बीएमसी ने 9 जुलाई 2025 को एक्स पर जानकारी साझा की कि मोदक सागर झील, जो सात झीलों में से एक है, आज सुबह 6:27 बजे अतिप्रवाह (ओवरफ्लो) होने लगी. इसके बाद झील का एक गेट 1 फीट खोला गया, जिससे 1,022 क्यूसेक प्रति सेकंड की दर से पानी बह रहा है.

(Photo Credits BMC)

 Modak Sagar Lake Update: महाराष्ट्र में इस साल सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण मुंबई में पानी का संकट समाप्त हो गया है. मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सात प्रमुख झीलों में अपर वैतरणा, मध्य वैतरणा, मोदक सागर, तानसा, भातसा, विहार, और तुलसी में से मध्य वैतरणा के बाद अब मोदक सागर झील भी ओवरफ्लो होकर बह रही हैं

मुंबई में पानी का संकट ख़त्म

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने 9 जुलाई 2025 को एक्स पर जानकारी साझा की कि मोदक सागर झील, जो सात झीलों में से एक है, आज सुबह 6:27 बजे अतिप्रवाह (ओवरफ्लो) होने लगी. इसके बाद झील का एक गेट 1 फीट खोला गया, जिससे 1,022 क्यूसेक प्रति सेकंड की दर से पानी बह रहा है. यह भी पढ़े: Mumbai Water Lakes Update: महाराष्ट्र में बारिश के बीच बड़ी राहत, मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों में 72% से ज्यादा पानी जमा

 मोदक सागर झील भी ओवरफ्लो

वर्तमान जल स्थिति:

पिछले साल की स्थिति

 पिछले साल (2024) जुलाई में बारिश की शुरुआत अच्छी नहीं होने के कारण सात झीलों में केवल 18.73% पानी था, जिसके चलते बीएमसी को मुंबई में पानी की कटौती करनी पड़ी थी. इस साल, जुलाई के दूसरे हफ्ते के बाद इन प्रमुख झीलों में 72 फीसदी से ज्यादा पानी जाम हो गया हैं.  जो 2024 की तुलना में कई गुना अधिक हैं

अन्य झीलों की स्थिति:

मध्य वैतरणा और मोदक सागर के ओवरफ्लो होने के बाद, बाकी पांच झीलें में अपर वैतरणा, तानसा, भातसा, विहार, और तुलसी अभी पूरी तरह नहीं भरी हैं.  लेकिन, महाराष्ट्र में जारी भारी बारिश को देखते हुए, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले एक से दो सप्ताह में ये झीलें भी ओवरफ्लो हो सकती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Winner Prediction: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Relief For India: भारत के लिए राहत भरी खबर, LPG टैंकर 'ग्रीन सान्वी' ने होर्मुज किया पार, जानें कब मुंबई बंदरगाह पहुंचेगा

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स